1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. रोमांस
  4. »
  5. प्रेम गुरु
Written By WD

गुड ऑफ स्‍मॉल थिंग्‍स

छोटी-छोटी बातों से महकते रिश्ते

रोमांस
ND
लड़कों के बारे में अक्सर यह सोचा जाता है कि वे रिश्ते निभाने के मामले में लापरवाह और उदासीन रहते हैं। वे छोटी-बड़ी बातों में ध्यान नहीं देते और न ही इंट्रेस्‍ट लेते हैं। और सबसे बड़ी समस्या यही है कि यही छोटी-छोटी बातें बहुत बड़ा रूप लेकर सामने आती है।

फीलिंग्‍स की कद्र करें
यह कहा गया है कि संबंधों की शुरुआत ही यही से होती है कि आप उनका पूरा-पूरा ध्यान रखें और उनकी भावनाओं की कद्र करें। हम यह नहीं कह रहे हैं कि आप उनके इशारों पर पूरी तरह से नाचें। बस इतना कि आप उनका ध्यान रखें। समस्या यह है कि काफी पुरुष सहानुभूति की अर्थ पूर्ण क्रियाओं पर ध्यान नहीं देते। यद्यपि वह यदि ऐसा करते हैं तो सभी छोटी-छोटी बातों को मिलाकर जो परिणाम मिलना है उससे कई गुना बड़ा परिणाम मिलता है। बिना प्रकट किए गए कार्य संबंधों को अधिक प्रगाढ़ बना सकते हैं।

आई लव यू
आप उनके पास हों या दूर लेकिन यदि आप हमेशा उनकी छोटी सी बात का भी ध्यान रखते हैं तो आप उनके और पास आ जाएँगे। बजाय उससे यह कहने कि 'मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूँ' उसे यह महसूस कराने की कोशिश करें। क्योंकि वो हमेशा यही चाहती है कि आप जो कह रहे हैं उसे सिद्ध कर के बताएँ।

जब आप साथ हों
जीवनपथ पर चलते समय यदि आप उसका हाथ थाम कर चलें तो उसे अपने आप ही बहुत कुछ मिल जाएगा। जब आप एक-दूसरे का हाथ पकड़कर चलेगें तो आपको देखकर दुनिया कहेगी 'एक-दूजे के लिए'।

कुछ नया कहें
यदि आप एक दूसरे के बारे में कुछ सोचते हैं तो आप उससे कहें, जब तुम मेरे पास रहती हो तो मैं तुम्हारी महक में खो जाता हूँ। ऐसा सुनने के बाद न केवल उसके चेहरे पर एक मुस्कान ही आएगी बल्कि वह आपको खुश रखने के नए-नए तरीके अपनाएगी।

ND
बी लव्ड के लिए कुछ सीखिए
महिलाएँ हमेशा सोचती हैं कि पुरुष स्वतंत्र निरंकुश रहना पसंद करते हैं। वे सिर्फ अपना काम करना पसंद करते हैं। एक बार आप उसके लिए खाना बनाना सीखिए, फिर कमाल देखिए। यह तरीका दर्शाएगा कि आप उसका किताना ध्यान रखते हैं।

दोस्तों में उसे शामिल करें
जब भी आपको दोस्त आएँ आप उसे भी उनसे मिलवाएँ। उसे मौका दें कि वह भी आपकी मित्रमंडली में शामिल हो सके। आप अपने दोस्तों के साथ कोई प्रोग्राम बनाएँ तो लिस्ट में उसका नाम लिखना मत भूलिए।

लंबी जुदाई में...
प्यार दिखाने के लिए किसी वजह की जरूरत नहीं होती। बिना कारण भी आप उसे फोन करके पूछ सकते हैं कि वह आपके बिना कैसे दिन गुजार रही है। अचानक मेल कर दीजिए। जब वह अपना मेल बॉक्स खोलेगी तो उसके चेहरे की चमक का अहसास आपको दूर बैठे भी महसूस होगा।

बस यह कुछ टिप्स हैं जिन पर अमल कर आप अपने प्यार को और भी ऊँचाइयों पर पहुँचा सकते हैं। याद रखें इन सारी बातों के लिए कोई विशेष तैयारी की जरूरत नहीं होती। बस जरूरत होती है, एक नजर के इशारे की, जो आपकी जिंदगी बदल देता है।
लेखक के बारे में
WD