सम्बंधित जानकारी
आखिर क्यों valentine के एक महीने बाद korean लड़के करते हैं लड़की को propose? क्या है White day
Korean Dating
- ईशु शर्मा
इंटरनेट के इस दौर में कोरियन कल्चर काफी प्रचलित है और अक्सर लोग रोमांटिक कोरियन ड्रामा देखना बहुत पसंद करते हैं। भारत की तुलना में दक्षिण कोरिया में डेटिंग कल्चर काफी सामान्य है और वहां कपल अपने प्यार को दिखाने के लिए मैचिंग कपड़े या मैचिंग रिंग पहनना बहुत पसंद करते हैं, पर क्या आपको पता है कि दक्षिण कोरिया में लड़के वेलेंटाइन डे पर लड़की को प्रपोज़ नहीं करते। चलिए जानते हैं इसके पीछे का कारण...
- वेलेंटाइन पर लड़की देती है चॉकलेट :
दुनिया में जहां वेलेंटाइन के दिन लड़का लड़की को गिफ्ट देता है, वहीं दूसरी तरफ दक्षिण कोरिया में लड़कियां लड़कों को चॉकलेट देकर वेलेंटाइन डे मनाती है।
- वाइट डे पर लड़के देते हैं वाइट चॉकलेट :
दरअसल दक्षिण कोरिया में वेलेंटाइन डे के एक महीने बाद यानी 14 मार्च को वाइट डे मनाया जाता है, जिसमें लड़के अपने प्यार का इज़हार करने के लिए लड़की को वाइट चॉकलेट या लड़की की पसंद की चीज़ उन्हें गिफ्ट करते हैं। वाइट चॉकलेट के कारण इस दिन को वाइट डे कहा जाता है।
