1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2009
  4. »
  5. लोकसभा चुनाव

पड़ोस की स्थिति से मनमोहन चिंतित

मनमोहनसिंह
नेपाल में सेना प्रमुख को पद से हटाए जाने के बाद पैदा राजनीतिक गतिरोध के बीच प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने सोमवार को कहा कि भारत के पड़ोस में शांति और स्थायित्व की कमी से अपने देश की सुरक्षा स्थिति पर असर पड़ सकता है।

उन्होंने कहा कि आज हमारे पड़ोसी देशों में शांति और स्थायित्व की कमी है चाहे यह नेपाल हो या पाकिस्तान या फिर श्रीलंका। इससे अपने देश में सुरक्षा स्थिति पर भी असर पड़ता है।

कुरूक्षेत्र से करीब 30 किलोमीटर दूर एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सिंह ने दावा किया कि ऐसे जटिल मुद्दे से सिर्फ कांग्रेस ही निबट सकती है।
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें