सम्बंधित जानकारी
- छपरा में मतदान के बाद युवक की हत्या, 2 गिरफ्तार, इंटरनेट बंद
- पीएम मोदी का दावा, 5वें चरण में इंडी गठबंधन पूरी तरह परास्त
- जयंत सिन्हा ने नहीं डाला वोट, भाजपा ने 2 दिन में मांगा जवाब
- बारामूला में रिकॉर्ड मतदान पर क्या बोले पीएम मोदी?
- फिसली संबित पात्रा की जुबान, भगवान जगन्नाथ को बताया पीएम मोदी का भक्त, 3 दिन करेंगे उपवास
केजरीवाल का दावा, 4 जून को मोदी सरकार की विदाई
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दावा किया कि लोकसभा चुनाव के प्रत्येक चरण के पूरा होने के साथ यह स्पष्ट होता जा रहा है कि चार जून के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार की विदाई होने वाली है और इंडिया गठबंधन सत्ता में आ रहा है। ALSO READ: स्वाती मालीवाल की दिल्ली के मंत्रियों को चेतावनी
केजरीवाल ने दावा किया कि इंडिया गठबंधन देश को एक स्थिर सरकार देगा। उन्होंने कहा कि मतदान के हर गुजरते चरण के साथ यह स्पष्ट होता जा रहा है कि मोदी सरकार जाने वाली है और इंडिया गठबंधन 4 जून को सत्ता में आएगा।
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को दिल्ली में आयोजित अपनी चुनावी रैलियों में उनके लिए अपशब्द कहे। उन्होंने शाह पर हमला करते हुए कहा कि आपको प्रधानमंत्री ने अपना उत्तराधिकारी चुना है, इसलिए आप अहंकार दिखा रहे हैं। आप अभी तक प्रधानमंत्री नहीं बने हैं।
केजरीवाल ने कहा कि आपने कहा कि भारत में केजरीवाल के पास कोई समर्थन नहीं है और पाकिस्तान में उनके अधिक समर्थक हैं। आप मुझे अपशब्द कह सकते हैं लेकिन देश की जनता से अपशब्द मत कहिए। यदि आप जनता के लिए अपशब्द करेंगे तो कोई बर्दाश्त नहीं करेगा। ALSO READ: फिसली संबित पात्रा की जुबान, भगवान जगन्नाथ को बताया पीएम मोदी का भक्त, 3 दिन करेंगे उपवासकल दिल्ली आकर अमित शाह जी ने देश के लोगों को गालियाँ दीं। इतना अहंकार ठीक नहीं है। pic.twitter.com/dcBTcNGSTd
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 21, 2024
शाह ने दक्षिणी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में अपनी पार्टी के उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी के समर्थन में वोट मांगते हुए एक रैली में कहा था कि भारत में केजरीवाल और राहुल गांधी को कोई समर्थन नहीं देता, उनके समर्थक पाकिस्तान में हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि योगी जी, आप मुझे गाली क्यों दे रहे हैं? आपके असली दुश्मन तो आपकी पार्टी में बैठे हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta
