सम्बंधित जानकारी
- पीएम मोदी का दावा, 5वें चरण में इंडी गठबंधन पूरी तरह परास्त
- जयंत सिन्हा ने नहीं डाला वोट, भाजपा ने 2 दिन में मांगा जवाब
- बारामूला में रिकॉर्ड मतदान पर क्या बोले पीएम मोदी?
- फिसली संबित पात्रा की जुबान, भगवान जगन्नाथ को बताया पीएम मोदी का भक्त, 3 दिन करेंगे उपवास
- 5वें चरण में 60.48 फीसदी मतदान, बारामूला में टूटा वोटिंग का रिकॉर्ड, जानें कहां कितने प्रतिशत पड़े वोट
छपरा में मतदान के बाद युवक की हत्या, 2 गिरफ्तार, इंटरनेट बंद
Chapra news in hindi : बिहार के छपरा में मतदान के बाद भाजपा और राजद कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। देखते ही देखते 3 लोगों को गोली मार दी गई। हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई और 2 अन्य घायल हुआ हैं। पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। यहां लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का मुकाबला भाजपा नेता राजीव प्रताप रूढ़ी से है।
पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला (सारण) ने कहा कि कल छपरा के बूथ संख्या 18-19 के बाहर 2 पार्टियों के बीच में एक विवाद हो गया था। उसी प्रक्रिया में आज कुछ असामाजिक तत्वों ने 3 लोगों पर फायरिंग की। इनमें से एक की मौत हो गई है, दूसरे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि तीसरा शख्स सुरक्षित है। पुलिस फ्लैग मार्च कर रहे हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
उन्होंने कहा कि इंटरनेट बंद करने का आदेश दे दिया गया है और कुछ देर में इंटरनेट बंद कर दिया जाएगा। मैं सभी से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। आरोपियों के खिलाफ होगी कार्रवाई।
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव में हिंसा की जगह नहीं होनी चाहिए। प्रशासन के लोगों से हमारी बात हुई है। दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है। प्रशासन के लोगों ने मुझे आश्वस्त किया है कि शाम तक जो बाकी के दो लोग हैं उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा। कुछ लोग ऐसे हैं जो हार की बौखलाहट से इस तरह के काम करते हैं। प्रशासन के लोगों को इस मामले के देखना चाहिए।VIDEO | Here's what RJD leader Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) said on post-poll violence in Bihar's #Saran.
— Press Trust of India (@PTI_News) May 21, 2024
"There's shouldn't be any place for violence in elections. I have had a word with local administration. Two people have been arrested and two others are absconding. The… pic.twitter.com/UCIAXQD7XB
Edited by : Nrapendra Gupta
