• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. 17 may live updates
Last Updated : शुक्रवार, 17 मई 2024 (12:25 IST)

live : 30 हजारी कोर्ट पहुंचीं स्वाति मालीवाल, बिभव कुमार NCW का दूसरा नोटिस

live :  30 हजारी कोर्ट पहुंचीं स्वाति मालीवाल, बिभव कुमार NCW का दूसरा नोटिस - 17 may live updates
live updates : स्वाति मालीवाल से बदसलूकी मामले में बिभव कुमार के खिलाफ प्रकरण दर्ज होने के बाद दिल्ली की सियासत गरमा गई। इस बीच राष्ट्रीय महिला आयोग ने एक बार फिर बिभव को नोटिस भेजा है। दिल्ली पुलिस पल पल की जानकारी...


12:24 PM, 17th May
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 13 मई से लेकर अब तक अरविंद केजरीवाल ने अपनी ही पार्टी की राज्यसभा सांसद के विषय में एक भी शब्द नहीं बोला है। मुख्यमंत्री के घर में मुख्यमंत्री के रहते हुए उनका दांया हाथ माने जाने वाले बिभव कुमार ने AAP की राज्यसभा महिला सांसद, DCW की पूर्व अध्यक्ष के साथ मारपीट की। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सामने आकर क्षमा मांगनी चाहिए।
 
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि धारा 354, 506 और 509 गंभीर धाराएं हैं और जिस तरह की घटना स्वाति मालीवाल के साथ घटी है उसकी हम निंदा करते हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री जो उस समय अपने घर में मौजूद थे वह इस पूरे प्रकरण की केंद्र में हैं कि कैसे उनके रहते एक महिला के साथ अभद्रता, मारपीट की गई। केजरीवाल को इसका जवाब देना चाहिए। जब तक वे जवाब नहीं देते हमारा आंदोलन जारी रहेगा। अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार के आरोप में न्यायिक हिरासत में थे, अभी अंतरिम जमानत पर हैं। अरविंद केजरीवाल के जितने भ्रष्टाचार हैं उनके राजदार बिभव कुमार है इसलिए मुझे लगता है कि उसे बचाने के लिए वे किसी भी हद तक जाएंगे।

12:17 PM, 17th May
-स्वाति मालीवाल बयान दर्ज कराने 30 हजारी कोर्ट पहुंचीं।
-NCW ने बिभव कुमार को जारी किया दूसरा नोटिस। केजरीवाल और 
-दिल्ली पुलिस की 4 टीमें बिभव कुमार की तलाश में जुटी।
-भाजपा नेता निर्मला सीतारमण ने स्वाति मालीवाल मामले में केजरीवाल की चुप्पी पर उठाए सवाल। कहा- केजरीवाल भी जिम्मेदार।
-दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा का केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन। 
 

07:39 AM, 17th May
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश में 3 रैलियां करेंगे, शाम महाराष्ट्र के मुंबई साउथ-सेंट्रल में सभा। केंद्रीय गृहमंत्री आज अमित शाह ओडिशा, उत्तर प्रदेश और झारखंड का दौरा करेंगे। सोनिया गांधी रायबरेली में, आज प्रियंका, राहुल और अखिलेश यादव के साथ दिखेंगी एक मंच पर। अमेठी में अमित शाह, राहुल गांधी और अखिलेश यादव अपना शक्ति प्रदर्शन करेंगे।

07:37 AM, 17th May
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट में कहा कि मैं उन परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं जिन्होंने मालदा में आकाशीय बिजली के कारण अपने प्रियजनों को खो दिया। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
ये भी पढ़ें
कांग्रेस से बोले पीएम मोदी, बुंदेलखंड की धरती पर आकर देखो वीरता क्या होती है?