1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. pm modi attacks foes on saffron terrorism issue

जनेऊ और हवन कराकर भगवा में दाग लगाने वाले बच नहीं पाएंगे : पीएम मोदी

Lok Sabha Elections 2019
खंडवा (मध्यप्रदेश)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति के लिए हमारी धार्मिक विरासत को बदनाम करने के लिए‘हिन्दू आतंकवाद’का षड्यंत्र रचा। पीएम मोदी ने कहा कि जनेऊ और हवन कराकर भगवा में दाग लगाने वाले बच नहीं पाएंगे।
 
इसके अलावा उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पाले पोसे आतंकी जब कांग्रेस के राज में भारत में आतंकी हमला करते थे तो ये (कांग्रेस) अपने देश के निर्दोषों को जेल में ठूंस देते थे।
 
खंडवा के छैगांव माखन में पार्टी प्रत्याशी नंदकुमार सिंह चौहान के लिए प्रचार करने आए मोदी ने आमसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पाकिस्तान के पाले पोसे आतंकी जब यहां हमला करते थे तो ये (कांग्रेसी) निर्दोषों को जेल में ठूंस देते थे।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि इन्होंने हिन्दू आतंकवाद का कुतर्क गढ़ने के लिए हमारी महान परंपरा को बदनाम करने का गंभीर षड्‍यंत्र रचा और वो भी सिर्फ और सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करने के लिए।
 
मोदी ने कहा कि इसी का जवाब आज इनको (कांग्रेस) मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ये कितने हवन करा दें। जनेऊ दिखा दें। ये पुलिस को भी भगवा ड्रेस सिलवा दें। लेकिन भगवा में जो दाग लगाने की इन्होंने कोशिश की है, साजिश की है, उस पाप से ये कांग्रेस, ये महामिलावटी कभी बच नहीं पाएंगें। 
 
मोदी ने कहा कि भाइयों एवं बहनों इन खोटी नीयत वालों से सावधान रहना चाहिए। इनको अगर जरा भी मौका मिला तो ये भारत की सुरक्षा को खतरे में डाल देंगे। उन्होंने कहा कि देश सुरक्षित नहीं होगा तो विकसित भी नहीं होगा। विकास के लिए पहली शर्त सुरक्षा होती है। मिलावटी सरकार, खिचड़ी सरकार तो सुरक्षा बिलकुल नहीं दे सकती है।
अगला लेख
IPL 2019 Live MI vs CSK Final : मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपरकिंग्स मैच का ताजा हाल