शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. Arvind Kejriwal's statement
Written By
Last Updated : रविवार, 12 मई 2019 (11:41 IST)

अरविंद केजरीवाल बोले, नफरत और जहर फैलाने वालों को न दें वोट

Arvind Kejriwal's statement। अरविंद केजरीवाल बोले, नफरत और जहर फैलाने वालों को न दें वोट - Arvind Kejriwal's statement
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दिल्लीवासियों से अपील की कि उन लोगों को वोट दें जिन्होंने काम किया है, न कि उनको जो नफरत और जहर फैला रहे हैं। दिल्ली में लोकसभा चुनाव के 6ठे चरण में आज रविवार को सातों सीटों पर मतदान जारी है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे उन लोगों के पक्ष में मतदान नहीं करें, जो दिल्ली में काम रोक रहे हैं।
 
केजरीवाल ने हिन्दी में ट्वीट कर कहा कि सुप्रभात दिल्ली, वोट डालने जरूर जाना। जिसने आपके काम किए, उनको वोट देना। नफरत और जहर फैलाने वालों और दिल्ली में काम रोकने वालों को वोट मत देना। आपका वोट देश बदल सकता है। दिल्ली में सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें नजर आईं।
 
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन के अलावा पहली बार राजनीति में कदम रख रहे पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर और मुक्केबाज विजेन्दर सिंह जैसे बड़े नाम यहां मैदान में हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक चलेगा।
 
दिल्ली में 1.43 करोड़ मतदाता हैं जिनमें 78,73,022 पुरुष और 64,42,762 महिलाएं एवं 669 थर्ड जेंडर शामिल हैं। दिल्ली में 18-19 साल के 2,54,723 मतदाता हैं। 40,532 दिव्यांग मतदाता हैं जिन्हें घर से मतदान केंद्र लाने और फिर घर तक छोड़ने की सुविधा मिलेगी। मतगणना 23 मई को होगी। (भाषा)
ये भी पढ़ें
भाजपा विधायक को महंगा पड़ा टी शर्ट बांटना, वायरल हुआ वीडियो