बुधवार, 16 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. Delhi CM Arvind Kejriwal assaulted by a man during his road show in moti nagar
Written By
Last Updated : शनिवार, 4 मई 2019 (22:49 IST)

अरविन्द केजरीवाल को फिर थप्पड़ मारा, दिल्ली में कर रहे थे रोड शो

Arvind Kejriwal
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को शनिवार को एक शख्स ने वाहन पर चढ़कर थप्पड़ मार दिया।
 
 केजरीवाल दिल्ली में रोड शो कर रहे थे। बताया जा रहा है कि जिस शख्स ने केजरीवाल पर हमला किया, वह पहले से ही उनके आने का इंतजार कर रहा था। वह शख्स सुरक्षा के लिए लगाई गई रस्सी को पार अचानक केजरीवाल के वाहन पर चढ़ा और उन्हें थप्पड़ जड़ दिया।

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मोती नगर इलाके में रोड शो के दौरान केजरीवाल एक युवक ने हमला किया। उन्होंने बताया कि यह घटना शाम लगभग 5.30 बजे की है। 
 
केजरीवाल नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से आप के उम्मीदवार बृजेश गोयल के प्रचार अभियान के दौरान मोती नगर इलाके में आयोजित रोड शो हिस्सा ले रहे थे, तभी लाल रंग की टी शर्ट पहने एक युवक ने केजरीवाल की जीप पर चढ़कर उन्हें चांटा मार दिया।  पुलिस के अनुसार इस वारदात को अंजाम देने वाले युवक की पहचान सतीश (33) के रूप में हुई है। 
इस घटना के तत्काल बाद पुलिस ने थप्पड़ मारने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यह गलत है, लेकिन दिल्ली की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। प्रवक्ता ने सवाल उठाया कि यह घटना सहानुभूति हासिल करने के लिए तो नहीं हुई है? दूसरी ओर आप प्रवक्ता ने शक जाहिर किया है कि इस घटना के पीछे भाजपा का हाथ हो सकता है।  (Video Courtesy: ANI)