शुक्रवार, 27 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. karnataka chief poll officer sends notice to rahul gandhi seeks proof for vote chori claims
Last Updated :नई दिल्ली , रविवार, 10 अगस्त 2025 (20:26 IST)

राहुल गांधी को चुनाव आयोग का नोटिस, शकुन रानी के 2 बार के वोटिंग के दावे का मांगा सबूत

rahul gandhi
कर्नाटक के चुनाव चुनाव अधिकारी ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नोटिस जारी कर उनसे वे दस्तावेज साझा करने को कहा, जिनके आधार पर उन्होंने आरोप लगाया था कि एक महिला ने दो बार मतदान किया। राज्य के शीर्ष चुनाव अधिकारी ने गांधी से कहा कि ये दस्तावेज उनके कार्यालय को विस्तृत जांच करने में मदद करेंगे। गांधी ने पिछले सप्ताह संवाददाता सम्मेलन में ये दस्तावेज दिखाए थे।
नोटिस में कहा गया कि आपने (राहुल गांधी) यह भी कहा है कि मतदान अधिकारी द्वारा दिए गए रिकॉर्ड के अनुसार शकुन रानी ने दो बार मतदान किया था... पूछताछ करने पर, शकुन रानी ने बताया है कि उन्होंने केवल एक बार मतदान किया है, दो बार नहीं, जैसा कि आपने आरोप लगाया है। नोटिस में कहा गया है कि सीईओ कार्यालय द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि कांग्रेस नेता द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज मतदान अधिकारी द्वारा जारी नहीं किया गया था।
इसमें कहा गया है कि अतः आपसे अनुरोध है कि वे प्रासंगिक दस्तावेज उपलब्ध कराएं जिनके आधार पर आपने यह निष्कर्ष निकाला है कि श्रीमती शकुन रानी या किसी अन्य ने दो बार मतदान किया है, ताकि इस कार्यालय द्वारा विस्तृत जांच की जा सके।
 
वोटिंग लिस्ट में गड़बड़ी पर इंडिया गठबंधन में होगी चर्चा
कांग्रेस ने रविवार को कहा कि वह अगले कुछ दिनों में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के सहयोगियों के साथ चर्चा करेगी ताकि कई राज्यों में मतदाता सूचियों में हेराफेरी के आरोपों पर एकजुट प्रतिक्रिया तैयार की जा सके।
 
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि चुनाव आयोग और सत्तारूढ़ भाजपा द्वारा कथित "वोट चोरी" के खिलाफ एक जन अभियान शुरू हो गया है, जिसमें कई लोग स्वयं मतदाता सूचियों की जांच कर रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या पार्टी इस मुद्दे पर एक संयुक्त संसदीय समिति की मांग करेगी, तो खेड़ा ने कोई वादा नहीं किया।
 
उन्होंने कहा कि हम ‘इंडिया’ गठबंधन के अपने सहयोगियों के साथ भी इस पर चर्चा कर रहे हैं। अगले दो या तीन दिन में हम उनके साथ फिर से चर्चा करेंगे और एक संयुक्त रणनीति के साथ वापस आएंगे।" यह पूछे जाने पर कि क्या अदालत जाना एक विकल्प है, कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि वह इस समय इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा, "लेकिन भविष्य में आगे कैसे बढ़ना है, इस पर हम सभी को एकजुट रुख अपनाना होगा।"
 
राहुल गांधी ने पिछले साल कर्नाटक के एक निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता सूची के अपनी पार्टी के विश्लेषण का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को भाजपा और निर्वाचन आयोग के बीच मिलीभगत के जरिए चुनावों में भारी धोखाधड़ी का दावा किया था।
खेड़ा ने निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाया, जिसने वोट चोरी के आरोपों पर गांधी से हलफनामा मांगा है। उन्होंने पूछा कि क्या निर्वाचन आयोग का मानना है कि उसके दस्तावेज सही नहीं हैं।
 
उन्होंने कहा, "ये कागजात निर्वाचन आयोग के हैं। क्या निर्वाचन आयोग को अपने ही कागजात पर भरोसा नहीं है? पहले उन्हें (कागजात के बारे में) हलफनामा देने दीजिए।" कांग्रेस नेता ने पूछा, "हम निर्वाचन आयोग को भी चुनौती देते हैं। अगर यह सही साबित हुआ, तो क्या मुख्य निर्वाचन आयुक्त इस्तीफा देंगे? क्या वह हमें लिखित में दे सकते हैं?"
 
खेड़ा ने निर्वाचन आयोग पर भी पलटवार किया, जिसने गांधी से आरोपों के लिए माफी मांगने को कहा है। उन्होंने कहा कि आप चोरी करें और हम माफी मांगें? अब आपकी जांच होगी। इनपुट भाषा  Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
Mohan Bhagwat : अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य सामान्य आदमी के पहुंच से बाहर, Indore में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत