गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Congress launches campaign urging people to register against vote chori
Last Updated :नई दिल्ली , रविवार, 10 अगस्त 2025 (11:45 IST)

वोट चोरी के खिलाफ एक्शन में कांग्रेस, लांच किया कैंपेन, जानिए क्या है इस वेब पेज में खास?

कोई भी व्यक्ति इस वेबपेज पर क्लिक करके वोट चोरी का सबूत, निर्वाचन आयोग से जवाबदेही की मांग और वोट चोरी की रिपोर्ट डाउनलोड कर सकता है।

vote chori
Congress web page on vote chori : चुनाव में धांधली के राहुल गांधी के दावों पर बवाल के बीच कांग्रेस ने एक ‘वेब पेज’ शुरू किया है। कोई भी व्यक्ति इस पोर्टल लिंक पर क्लिक करके वोट चोरी का सबूत, निर्वाचन आयोग से जवाबदेही की मांग और वोट चोरी की रिपोर्ट डाउनलोड कर सकता है। ALSO READ: क्या विजय सिन्हा के पास भी है 2 वोटर आईडी, कांग्रेस के सवाल पर बवाल
 
इस पेज पर लोग वोट चोरी के खिलाफ निर्वाचन आयोग से जवाबदेही की मांग करने और डिजिटल मतदाता सूची की पूर्व पार्टी अध्यक्ष की मांग का समर्थन करने के लिए अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

इस वेब पेज पर गांधी का एक वीडियो भी है जिसमें वह भाजपा और निर्वाचन आयोग के बीच मिलीभगत से चुनाव में बड़ी आपराधिक धोखाधड़ी के अपने विस्फोटक दावों को दोहराते दिख रहे हैं। उन्होंने कर्नाटक के एक निर्वाचन क्षेत्र में एक विश्लेषण का हवाला देते हुए इसे संविधान के विरुद्ध अपराध बताया है।
 
पोर्टल पर एक संदेश भी है जिसमें कहा गया है कि वोट हमारे लोकतंत्र की नींव है, लेकिन इस पर भाजपा द्वारा व्यवस्थित हमला किया जा रहा है, जिसमें निर्वाचन आयोग भी शामिल है। संदेश में कहा गया है कि बेंगलुरु सेंट्रल के सिर्फ एक विधानसभा क्षेत्र में हमें एक लाख से अधिक फर्जी मतदाता मिले, जिन्होंने भाजपा को इस लोकसभा सीट को जीतने में मदद की। कल्पना कीजिए कि ऐसा 70 से 100 सीट पर हो रहा है, जो स्वतंत्र चुनाव को नष्ट कर देगा।
 
पोर्टल पर लिखे संदेश के अनुसार, कांग्रेस और विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ गठबंधन ने महाराष्ट्र सहित अन्य क्षेत्रों को लेकर पहले भी चिंताएं जताई हैं। अब हमारे पास सबूत हैं। हम इस वोट चोरी के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ेंगे। हमारे लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमारे साथ जुड़ें। एक बार जब कोई व्यक्ति पोर्टल पर पंजीकरण करा लेता है, तो उसके नाम पर एक प्रमाणपत्र जारी किया जाता है, जिसमें लिखा होता है कि वह वोट चोरी के खिलाफ है।
 
प्रमाणपत्र में लिखा है कि मैं निर्वाचन आयोग से डिजिटल मतदाता सूची की राहुल गांधी की मांग का समर्थन करता हूं। पोर्टल लोगों को फोन के जरिए और एसएमएस में दिए गए लिंक को भरकर पंजीकरण कराने का विकल्प भी देता है। इस पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल और कोषाध्यक्ष अजय माकन के हस्ताक्षर हैं। ALSO READ: राहुल गांधी को चुनाव आयोग की दो टूक, शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करें या माफी मांगें
 
गौरतलब है कि राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोप को कांग्रेस नेताओं द्वारा जोर-शोर से उठाए जाने के बीच निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने शनिवार को एक बार फिर विपक्ष के नेता पर दबाव डाला कि या तो वह अपने दावों के समर्थन में एक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर करें या फर्जी आरोप लगाने के लिए देश से माफी मांगें।
edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
LIVE: क्या विजय सिन्हा के पास है 2 EPIC कार्ड, तेजस्वी के आरोपों पर दिया जवाब