1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Yuvraj Singh in support of Shivam Dubey

IND vs NZ Cricket Match : शिवम दुबे के समर्थन में उतरे युवराज सिंह जानिए क्यों?

IND Vs NZ
टीम इंडिया के ऑल राउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे के समर्थन में पूर्व भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह ने कहा कि दुबे को अभी और समय देना की आवश्यकता हैं। शिवम के लिए न्यूजीलैंड दौरा किसी ग्रहण से कम नहीं लग रहा है, लगातार उनके खराब प्रदर्शन से उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस समय दुबे का ना बल्ला चल रहा है, ना ही उनकी गेंदबाजी चल रही है इसके बावजूद भी युवराज चाहते है कि उन्हें और मौके दिए जाना चाहिए। 
न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई 5 टी-20 मैचों की सीरीज के अंतिम मुकाबले में दुबे ने जहा 1 ओवर में 34 रन लुटाए थे। इसी के साथ शिवम दुबे एक ओवर में सबसे ज्यादा (34) रन देने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। सन 2016 में स्टुअर्ट बिन्नी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक ओवर में 32 रन दिए थे। अभी भी 1 ओवर में सबसे ज्यादा रन देने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के नाम ही है जिन्होंने टी20 विश्व कप 2007 में 1 ओवर 36 रन दिए थे। भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी युवराज ने ब्रॉड की 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़ कर यह रिकॉर्ड बनाया था। 
इस खराब रिकॉर्ड के बाद सोशल मीडिया पर शिवम दुबे की बहु‍‍त आलोचना हुई, लोगों ने तरह - तरह के कमेंट लिखकर अपना घुस्सा दिखाया। उल्लेखनीय है कि दुबे ने अब तक 13 टी-20 मैचों में सिर्फ 105 रन बनाए हैं। उन्होंने 9 पारियां खेली हैं। उनका अधिकतम स्कोर 54 है। गेंदबाजी में उन्होंने 10.04 की इकोनॉमी से महज 5 विकेट लिए। शिवम दुबे को हार्दिक के रिपल्सेमेंट के लिए रखा गया है, लेकिन अब तक वह अपनी प्रतिभा नहीं दिखला पाए हैं।
अगला लेख
धोनी ने लगाया पत्नी साक्षी के शर्ट का बटन, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल