वनडे टीम में आने के लिए विकेटकीपर बने यशस्वी जायसवाल (Video)
लंबे समय से एकदिवसीय टीम से नजरअंदाज हो रहे यशस्वी जायसवाल विकेटकीपिंग का अभ्यास शुरु कर दिया है। भारतीय टीम के लिए पिछली 3 एकदिवसीय पारियों में 2 शतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल टीम में चयन होने के बाद अंतिम ग्यारह में जगह नहीं बना पाते हैं क्योंकि रोहित शर्मा को टीम से हटाने का दम किसी में नहीं है।
मुंबई के कप्तान ने इस बात की पुष्टि की कि यशस्वी जायसवाल विकेटकीपिंग कर रहे हैं और हो सकता है कि मुंबई रणजी टीम के लिए या फिर भारत के लिए वह कीपिंग करते हुए दिख सकते हैं। एकदिवसीय क्रिकेट की बात करें तो रोहित शर्मा ने 282 मैच खेले हैं। वह अब तक 48 की औसत से 11577 रन बना चुके हैं।इसमें 33 शतक और 51 अर्धशतक शामिल है। इस प्रारुप में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 264 रन है जो श्रीलंका के खिलाफ आया था। यह रिकॉर्ड अब तक उनके नाम है।
यशस्वी जायसवाल के पास अपार प्रतिभा है लेकिन किस्मत उन पर कम ही मेहरबान रही है। वह टी-20 विश्वकप में बतौर सलामी बल्लेबाज टीम में शामिल थे लेकिन विराट कोहली के कारण एक भी मैच नहीं खेल पाए। उन्होंने अब तक 17 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 33 का औसत और 161 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए है।
लेकिन एकदिवसीय विश्वकप के दौरान वह 40 वर्ष के हो जाएंगे ऐसे में कई पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि यशस्वी जायसवाल को सलामी बल्लेबाजी के तौर पर आजमाना चाहिए।वह रोहित की तो जगह नहीं ले सकते लेकिन विकेटकीपिंग में केएल राहुल की जगह लेना तो और मुश्किल है क्योंकि ध्रुव जुरेल टीम के बैकअप ओपनर हैं।Yashasvi Jaiswal has started training for upcoming Ranji Trophy — He is seriously considering his Keeping and Bowling skills https://t.co/ozqiV01z3j
— Team Yashasvi Jaiswal (@yashasvi_j) October 7, 2026