गुरुवार, 12 मार्च 2026
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Shashi Tharoor considers Gautam Gambhir job profile second hardest
Written By WD Sports Desk
Last Modified: गुरुवार, 22 जनवरी 2026 (12:11 IST)

गौतम का काम प्रधानमंंत्री के बाद सबसे गंभीर, शशि थरूर ने की तारीफ

Shashi Tharoor
कॉंग्रेस के नेता शशि थरुर ने गौतम गंभीर से नागपुर टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के बाद मुलाकात की। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि नागपुर में मेरे दोस्त गंभीर के साथ बातचीत कर मजा आया।

उन्होंने ट्वीट में यह लिखा कि गौतम गंभीर के पास प्रधानमंत्री के बाद सबसे मुश्किल काम मिला है। उन्हें हर रोज उलाहनाएं सहनी पड़ती है लेकिन इसके बाद भी वह शांत रहते हैं। उनकी अगुवाई के लिए तारीफ के कुछ शब्द बनते हैं। 

इस पर जवाब देते हुए गौतम गंभीर ने  शशि थरूर को धन्यवाद देके हुए ट्वीट किया कि जब तस्वीर साफ होगी तब सबको समझ आ जाएगा कि एक कोच के पास असीमित शक्तियां नहीं होती है। तब तक मैं अपने ही लोगों के खिलाफ खड़ा दिखा मिलूंगा जो सर्वश्रेष्ठ है।
संभवत उनका इशारा विराट कोहली  और रोहित शर्मा के फैंस की तरफ था जो हमेशा उनको दो स्टार खिलाड़ियों के खिलाफ खड़ा मानते हैं।

गौरतलब है कि गौतम गंभीर सिर्फ भारतीय क्रिकेट टीम के कोच नहीं पूर्व भारतीय जनता पार्टी के सांसद भी रहे हैं और शशि थरुर जिस प्रकार से बयान दे रहे हैं वह भविष्य के भारतीय जनता पार्टी के सांसद हो सकते हैं।


ये भी पढ़ें
बांग्लादेश ने किया भारत में खेले जाने वाले T-20I विश्वकप का बहिष्कार