1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Shashi Tharoor on Tripura students racial killing in Dehradun
Last Modified: नई दिल्ली , सोमवार, 29 दिसंबर 2025 (21:40 IST)

त्रिपुरा के एक छात्र की हत्या पर क्या बोले शशि थरूर

shashi Tharur
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने देहरादून में त्रिपुरा के एक छात्र की कथित तौर पर नस्लीय नफरत की वजह से हुई हत्या की निंदा करते हुए इसे राष्ट्रीय शर्म और समाज की अपनी विविधता का सम्मान करने में विफलता करार दिया।
उन्होंने एक्स पर एंजेल चकमा की मौत पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक दुखद घटना नहीं है बल्कि एक राष्ट्रीय शर्म है। उन्होंने लोगों से एक ऐसा समाज बनाने की अपील की जहां किसी भारतीय भी भारतीय को अपने ही देश में विदेशी जैसा महसूस न कराया जाए। Edited by : Sudhir Sharma