इंदौर के होलकर स्टेडियम में भी लगे गंभीर विरोधी नारे, कोहली तक चौंक गए (Video)
तीसरे एकदिवसीय मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 41 रनों की रिकॉर्ड हार झेलने के बाद जब टीम मैदान में प्रैजेंटेशन सेरेमनी देख रही थी तो इंदौर के होलकर स्टेडियम में एक अजीब सा वाक्या हुआ।
स्टैंड्स में बैठे दर्शक गंभीर हाय हाय के नारे लगाए जो गंभीर के अलावा साथ में खड़े कोहली, ध्रुव जुरेल और लोकेश राहुल ने भी सुने। विराट कोहली ने हाथ दिखाकर इशारा किया मानों कह रहे हो यह लोग क्या कर रहे हैं।
लेकिन शतक जमाकर आए विराट को कोहली कोहली की गूंज से विदाई देने वाले दर्शकों ने इस बार उनकी भी बात नहीं सुनी और लगातार नारे लगाते रहे। बीच में एकबार शुभमन गिल के खिलाफ भी दिया गया नारा सुनाई देता है। इससे पहले ऐसा माहौल गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में देखने को मिला था।
भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य कोच बनने के बाद पहली बार गंभीर विरोधी नारे बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में कुछ प्रशंसकों के समूह ने गंभीर हाय हाय' के नारे लगाए जो दक्षिण अफ्रीका से दूसरे टेस्ट में मिली 408 रन की हार से काफी नाराज थे।
हार से नाराज गुस्से में प्रशंसकों ने एक स्टैंड में गंभीर हाय हाय, वापस जाओ के नारे लगाने शुरू कर दिए। फिर स्टेडियम के अंदर ये नारे जोर जोर से गूंजने लगे। कोच ने कुछ देर के लिए गैलरी की तरफ देखा, फिर अपना चेहरा दूसरी तरफ कर लिया और कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने भीड़ को शांत रहने का इशारा किया। इसके तुरंत बाद सिराज और सहायक कोच सितांशु कोटक गैलरी के पास गए और उन्होंने इन खेल प्रेमियों से शांति की अपील की