1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Rajasthan Royals won the toss against Chennai Super Kings

राजस्थान ने टॉस जीतकर चेन्नई के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)

IPL 2026
CSKvsRR राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बारिश के कारण टॉस 5 मिनट देर से शुरु हुआ। गौरतलब है कि इस मैच में नजरें दो खिलाड़ी पर रहेंगी जिन्होंने फ्रैंचाइजियों ने नीलामी से पहले अदल बदल किया था। संजू सैमसन चेन्नई के पाले में है और राजस्थान के पाले में रविंद्र जड़ेजा हैं।


टॉस के बाद रियान ने कहा कि बारिश हो रही है और आगे भी बारिश की संभावना है, भले ही यह लाल मिट्टी की पिच है। कप्तानी करना अच्छा लग रहा है। 17 साल के खिलाड़ी से लेकर अब तक का सफर खास रहा है और मेरे साथियों ने पूरा साथ दिया है। लक्ष्य चैंपियन बनना है। हमने ऑक्शन और ट्रेड के दौरान समझदारी से खिलाड़ी चुने हैं, खासकर ऑलराउंडर्स। बर्गर, आर्चर, फरेरा और हेटमायर हमारे विदेशी खिलाड़ी हैं।

वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि बारिश और हालात को देखते हुए हम पहले गेंदबाजी ही करते। हमने देखा कि पिछला साल हमारे लिए कैसा रहा, इसलिए हमने सोचा कि ऑक्शन में एक तय रणनीति के साथ जाएंगे। ऐसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल करें जो टीम के माहौल में फ़िट बैठें, उम्मीद है कि यह काम करेगा। शॉर्ट, ओवर्टन, नूर और हेनरी हमारे विदेशी खिलाड़ी हैं। आज हम सात बल्लेबाजों के साथ उतर रहे हैं।

राजस्थान की टीम में नांद्रे बर्गर, जोफ्रा आर्चर, डोनोवन फेरेरा और शिमरोन हेटमायर विदेशी खिलाड़ी हैं।वहीं, चेन्नई की टीम में मैथ्यू शॉर्ट, जैमी ओवरटन, नूर अहमद और मैट हेनरी विदेशी खिलाड़ी हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

राजस्थान रॉयल्स (एकादश): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और ब्रिजेश शर्मा।

चेन्नई सुपर किंग्स (एकादश): संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज और खलील अहमद
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
गिल बनाम अय्यर में खुदको साबित करने की जंग, कल पंजाब बनाम गुजरात