विस्फोटक विराट की नाबाद पारी से गत विजेता बैंगलूरू ने हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा
RCBvsSRH विराट कोहली (नाबाद 69) और देवदत्त पड़िक्कल (61) विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु (आरसीबी) ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 26 गेंदे शेष रहते छह विकेट से शिकस्त दी।
202 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को दूसरे ही ओवर में फिल सॉल्ट (आठ) रन के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये देवदत्त पड़िक्कल ने विराट कोहली के साथ पारी को संभाला तथा विस्फाेटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए दूसरे विकेट के लिए 101 रन जोड़े। इस दौरान पड़िक्कल ने अपना तूफानी अर्धशतक पूरा किया। नौवें ओवर में हर्ष दुबे ने पड़िक्कल को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया।
आरसीबी ने 15.4 ओवरों में चार विकेट पर 203 रन बनाकर मुकाबला छह विकेट से अपने नाम कर लिया। विराट कोहली ने 38 गेंदों में पांच चौके और पांच छक्के उड़ाते हुए नाबाद 69 रनों की पारी खेली। टिम डेविड ने एक चौका और एक छक्का लगाते हुए नाबाद 16 रन बनाये।एसआरएच के लिए डेविड पेन ने दो विकेट लिये। हर्ष दुबे और जयदेव उनादकद ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
पड़िक्कल ने 26 गेंदों में सात चौके और चार छक्के उड़ाते हुए 61 रनों की पारी खेली। वहीं कप्तान रजत पाटीदार ने 12 गेंदों में दो चौके और तीन छक्के लगाते हुए 31 रन बनाये। उन्हें 13वें ओवर में डेविड पेन ने आउट किया। इसी ओवर की अगली ही गेंद पर पेन ने जितेश शर्मा (शून्य) का भी शिकार कर लिया।Hold. The. Pose.
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) March 28, 2026
Hold. The. Pose.
Hold. The. Pose.
pic.twitter.com/GdlPkxyjpk