1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Ishan Kishan guides Sunrisers Hyderabad past two hundred with captain knocks

ईशान किशन की कप्तानी पारी ने हैदराबाद को बैंगलूरू के खिलाफ पहुंचाया 201 रनों पर

SRHvsRCB
RCBvsSRH ईशान किशन (80) और अनिकेत वर्मा (43) की तूफानी पारियों की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु (RCB) के खिलाफ नौ विकेट पर 201 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

आज यहां आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी एसआरएच की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 29 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिये। अभिषेक शर्मा (सात), ट्रैविस हेड (11) और नीतीश कुमार रेड्डी (एक) को जैकब डफी ने आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये हाइनरिक क्लासन ने कप्तान ईशान किशन के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी हुई। 14वें ओवर में रोमारियो शेफर्ड ने हाइनरिक क्लासन को आउटकर इस साझेदारी का अंत किया। हाइनरिक क्लासन ने 22 गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाते हुए 31 रनों की पारी खेली। सुनील अरोड़ा (नौ) रन बनाकर आउट हुए।
16वें ओवर में अभिनंदन सिंह ने ईशान किशन को अपना शिकार बना लिया। ईशान किशन ने 38 गेंदों में आठ चौके और पांच छक्के उड़ाते हुए 80 रनों की पारी खेली। इसके बाद हर्ष दुबे (तीन) और हर्षल पटेल (शून्य) पर आउट हुए। अनिकेत वर्मा ने 18 गेंदों में तीन चौके और चार छक्के उड़ाते हुए 43 रनों की पारी खेली। हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में 201 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

आरसीबी के लिए जैकब डफी ने तीन विकेट लिये।रोमारियो शेफर्ड को दो विकेट मिले। अभिनंदन सिंह, भुवनेश्वर कुमार और सुयश शर्मा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
नहीं देख सकेंगे इस बार आईपीएल में धोनी और कोहली को एक साथ, जानें क्यों