1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. virat kohli ms dhoni wont fact each other in ipl match csk vs rcb
Last Updated : शनिवार, 28 मार्च 2026 (17:36 IST)

नहीं देख सकेंगे इस बार आईपीएल में धोनी और कोहली को एक साथ, जानें क्यों

virat kohli ms dhoni no match hindi news
जो विराट और धोनी को एक साथ देखने के लिए इंतजार करते हैं, उन फैन्स के लिए एक मायूस करने वाली खबर आईपीएल को लेकर यह है कि IPL 2026 में विराट कोहली और एमएस धोनी का आमना-सामना फिलहाल नहीं देखने को मिलेगा, क्योंकि RCB (Royal Challengers Bengaluru) और CSK (Chennai Super Kings) के बीच सिर्फ एक ही लीग मैच तय है, और वो भी तब, जब धोनी टीम के साथ नहीं रहेंगे। दोनों टीमें 5 अप्रैल 2026 को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे भिड़ेंगी। उस मैच में धोनी नहीं खेल पाएंगे,  और ऐसे में फैंस को प्लेऑफ्स तक इंतजार करना पड़ सकता है (अगर टीमें जाती हैं तो)।
 
दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को बड़ा झटका लगा है। एमएस धोनी पिंडली (calf) में चोट के कारण IPL 2026 के शुरुआती दो हफ्तों से बाहर रह सकते हैं। फ्रेंचाइज़ी के मुताबिक, वो फिलहाल रिहैबिलिटेशन में हैं और पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं। इसी वजह से वे CSK के शुरुआती मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे।

धोनी की गैरमौजूदगी में  संजू सैमसन (Sanju Samson) विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के साथ अहम भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं। सैमसन पहले राजस्थान रॉयल्स (Rajashthan Royals) के कप्तान रह चुके हैं और इस सीजन CSK के साथ नई शुरुआत कर रहे हैं।
 
टीम कॉम्बिनेशन में भी बदलाव देखने को मिला है। रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और सैम करन (Sam Curran) जैसे ऑलराउंडर्स अब CSK का हिस्सा नहीं हैं, जिससे टीम बैलेंस में बड़ा बदलाव आया है। ऐसे में सैमसन और बाकी खिलाड़ियों पर जिम्मेदारी और बढ़ गई है।
 
धोनी के करियर की बात करें तो वो IPL इतिहास के सबसे बड़े नामों में से एक हैं।2008 से अब तक 278 मैचों में 5,400+ रन, शानदार स्ट्राइक रेट और विकेट के पीछे 200 से ज्यादा डिस्मिसल्स, इसके अलावा उन्होंने CSK को 5 बार चैंपियन बनाया है। यही वजह है कि उनकी गैरमौजूदगी टीम और फैंस दोनों के लिए बड़ा झटका है।
लेखक के बारे में
कृति शर्मा
कृति शर्मा एक पैशनेट स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और डिजीटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें वेबदुनिया के साथ लगभग 3 साल का अनुभव है।  अपने करियर की शुरुआत उन्होंने पॉकेट एफएम में स्क्रिप्ट राइटर के तौर पर की थी। इंदौर के रेनैसां कॉलेज से BAJMC और  देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ जर्नलिज्म.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
ईशान किशन की कप्तानी पारी ने हैदराबाद को बैंगलूरू के खिलाफ पहुंचाया 201 रनों पर