1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Prithvi Shaw got trolled due to dropping a sitter

पृथ्वी में थोड़ी जोंटी की भी झलक है क्या? आज कैच छोड़ने पर ट्रोल हुए शॉ

पृथ्वी शॉ
यह समय पृथ्वी शॉ के लिए बिल्कुल भी सही नहीं चल रहा। कल सलामी बल्लेबाज के तौर पर मयंक अग्रवाल का साथ देने आए पृथ्वी शॉ ने अपना चयन गलत साबित किया था। वह गुलाबी गेंद के सबसे सफल गेंदबाज मिचेल स्टार्क की गेंद पर बिना खाता खोले ही अपना विकेट गंवा बैठे। वह दूसरी ही गेंद पर बोल्ड हो गए। 
 
आज उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दूसरे स्टीव स्मिथ कहे जाने वाले मार्नस लाबुशेन का एक बेहद आसान सा कैच छोड़ दिया। इस समय लाबुशेन 21 रन पर थे और जब उनका विकेट उमेश यादव ने लिया तब वह 47 रन बना चुके थे। 
 
पृथ्वी शॉ की इस गलती पर उन्हें फिर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। आज एक ट्रोल ने कहा क्या शास्त्री को शॉ में दक्षिण अफ्रीका के महानतम फील्डर जोंटी रोड्स की भी छवि दिखती है क्या? 
अगला लेख
भारतीय गेंदबाजों के सामने घुटने टेके कंगारुओं ने, टीम इंडिया ने ली 53 रन की बढ़त