T20 World Cup में नहीं होगा भारत-पाक मैच, Pakistan ने किया खेलने से इंकार
T20 World Cup India-Pakistan match : पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप के अपने बहुप्रतीक्षित ग्रुप लीग मुकाबले के बहिष्कार के फैसले की रविवार को औपचारिक घोषणा कर दी लेकिन सरकार ने सात फरवरी से शुरू हो रहे टूर्नामेंट के बाकी मैचों में राष्ट्रीय टीम की भागीदारी को मंजूरी दे दी है। यह एक ऐसा कदम, इसके दूरगामी असर पड़ने की संभावना है। दोनों टीमें 15 फरवरी को कोलंबो में एक-दूसरे से भिड़ने वाली थी। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में एंट्री दी थी। इसके विरोध में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट कर दिया।
नॉकआउट में क्या होगा
पाकिस्तान सरकार ने इस मैच के बॉयकॉट का ऐलान किया। दोनों टीमें 15 फरवरी को कोलंबो में एक-दूसरे से भिड़ने वाली थी। हालांकि अब तक यह तय नहीं है अगर नॉकआउट में भारत सामने आया तो पाकिस्तान मैच खेलेगा या नहीं?
#ICCT20WORLDCUP | पाकिस्तान सरकार ने ट्वीट किया," पाकिस्तान 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा।" pic.twitter.com/wKaiGHZLZr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026
पाकिस्तान ने रविवार को ऐलान किया था कि वह टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेगा, लेकिन भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करेगा। पाकिस्तान सरकार ने यह फैसला इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के बांग्लादेश को टूर्नामेंट से हटाने के बाद लिया। बांग्लादेश सरकार ने भारत में खेलने को लेकर सुरक्षा चिंता जताई थी।
पाकिस्तानी सरकार के आधिकारिक एक्स हैंडल से किए गए पोस्ट में लिखा है कि पाकिस्तान की सरकार ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप-2026 में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी।
टूर्नामेंट से बाहर होने की दी थी धमकी
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने बांग्लादेश का साथ देने के लिए टी20 वर्ल्ड कप से बाहर जाने की धमकी थी। इस मामले में उन्हें आईसीसी ने भी हड़काया था। फिर नकवी ने कहा था कि वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर अंतिम फैसला सरकार लेगी। सरकार ने पीसीबी को फैसला बता दिया है।
भारत बनाम पाकिस्तान विवाद
PCB और BCCI के बीच संबंध लंबे समय से तनावपूर्ण रहे हैं। पिछले साल भारत द्वारा 2025 में ICC चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने से इनकार करने के बाद स्थिति और बिगड़ गई। एशिया कप 2025 के दौरान मामले तब और खराब हो गए, जब पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया।
स्थिति तब और गंभीर हो गई जब बांग्लादेश ने कथित सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए भारत की यात्रा न करने के लिए ICC को पत्र लिखा। पाकिस्तान की खबरों के अनुसार PCB ने BCB (बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड) से संपर्क किया और भारत के बजाय बांग्लादेश के मैचों की मेजबानी करने की पेशकश की। हालांकि ICC ने बांग्लादेश के अनुरोध को खारिज करते हुए इस मामले पर रोक लगा दी।
PCB ने 1 फरवरी तक अपनी यात्रा योजनाओं की पुष्टि रोककर ICC और BCCI पर दबाव बनाने की कोशिश की, जिससे उस गतिरोध का आधार तैयार हुआ जो अब T20 वर्ल्ड कप तक फैल गया है।
क्या ICC को नुकसान होगा?
भारत-पाकिस्तान का मुकाबला वैश्विक क्रिकेट में सबसे अधिक कमाई वाला मैच बना हुआ है। इसी आकर्षण का लाभ उठाने के लिए ICC ने 2012 के बाद से हर बड़े टूर्नामेंट में दोनों टीमों को एक ही ग्रुप में रखा है। Edited by : Sudhir Sharma

