Budget 2026 : AI चैट बॉट से लेकर 20 हजार के लोन तक, बजट में किसानों के किया क्या है खास?
Budget 2026 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में अपने बजट भाषण में कृषि क्षेत्र में उत्पादकता बढ़ाने पर जोर दिया। बजट में AI चैट बॉट से लेकर 20 हजार के लोन तक कई एलान किए गए हैं। किसानों को उम्मीद थी कि पीएम किसान योजना को लेकर कोई बड़ा एलान होगा लेकिन उन्हें निराश होना पड़ा।
ALSO READ: budget में सस्ता महंगा, आम आदमी को बड़ी राहत! जानें क्या-क्या सस्ता हुआ
भारत विस्तार AI से किसानों के फसल उत्पादन में फायदा होगा और लोकल लैंग्वेज में खेती-बाड़ी की जानकारी मिलेगी। इससे किसानों की आय भी बढ़ेगी। Krishi Saathi AI चैटबॉट के जरिए किसान वॉयस चैटिंग कर सकेंगे और अपनी खेती संबंधित सवाल और समस्याओं के बारे में पूछ सकेंगे।
नौवीं बार बजट पेश वित्त मंत्री ने नारियल उत्पादन योजना का एलान करते हुए वित्तमंत्री ने बताया कि 1 करोड़ से ज्यादा किसान अपनी आजिविका के लिए नारियल पर निर्भर है। कच्चे काजू और कोको को भी ग्लोबल प्रिमियम ब्रांड में बदलने पर जोर दे रही है। अखरोट, बादाम और पाइन नट्स की उन्नत खेती को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यक्रम भी शुरू किया जा रहा है।
उन्होंने चंदन की खेती को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए इसे भारत की सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा बताया। चंदन की प्रतिष्ठा कायम करने के लिए केंद्र सरकार राज्य सरकारों के साथ मिलकर इसकी खेती और प्रसंस्करण को बढ़ावा देगी।
edited by : Nrapendra Gupta