90s की इस टॉप एक्ट्रेस की फिल्में देखकर शुरू हुआ था शाहरुख-गौरी खान का रोमांस, इंडियन आइडल के सेट पर हुआ खुलासा
नीलम कोठरी का नाम बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है। उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखते ही सभी का दिल जीत लिया था। हालांकि अब वह एक्टिंग से दूर ज्वैलरी डिजाइनिंग का बिजनेस कर रही हैं। हाल ही में नीलम कोठारी ने एक ऐसा खुलासा किया है जिसने फैंस को हैरान कर दिया है।
नीलम का दावा है कि शाहरुख और गौरी को करीब लाने में उनकी फिल्मों का अनजाने में एक बड़ा हाथ रहा है। यह खुलासा नीलम ने रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के सेट पर किया है। नीलम ने बताया कि कुछ महीने पहले उनकी शाहरुख खान से मुलाकात हुई थी।
बातचीत के दौरान शाहरुख ने नीलम से कहा, 'नीलम, तुम्हें पता है? मेरी और गौरी की शादी होने की एक वजह तुम भी हो।' शाहरुख ने नीलम को बताया कि अपने शुरुआती दिनों में वे दोनों अक्सर साथ में नीलम की फिल्में देखने जाया करते थे। थियेटर में फिल्में देखने के इन्हीं सिलसिलों के दौरान वे एक-दूसरे के करीब आए और उनका रोमांस परवान चढ़ा।
नीलम ने मुस्कराते हुए कहा, मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि मेरी फिल्में अनजाने में किसी की इतनी खूबसूरत प्रेम कहानी लिख रही हैं। शाहरुख और गौरी आज साथ हैं, तो उसमें कहीं न कहीं मेरा भी योगदान है।
बता दें कि शाहरुख खान ने साल 2020 में नेटफ्लिक्स की सीरीज 'द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' के फिनाले एपिसोड में भी इस बात का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि वह नीलम के इतने बड़े फैन थे कि उन्हें स्क्रीन पर देखकर काम करने की प्रेरणा मिलती थी।