1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. mirzapur the film shooting wrap up munna bhaiya return
Last Modified: रविवार, 1 फ़रवरी 2026 (15:38 IST)

मिर्जापुर का 'भौकाल' अब दिखेगा बड़े पर्दे पर, 'मिर्जापुर: द फिल्म' की शूटिंग हुई पूरी

Mirzapur The Film
भारत की सबसे चर्चित और लोकप्रिय वेब सीरीज़ में से एक 'मिर्ज़ापुर' के बड़े पर्दे पर लौटने को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। अमेजन एमजीएम स्टूडियोज़ और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत तथा पुनीत कृष्णा द्वारा निर्मित 'मिर्ज़ापुर: द फिल्म' भारत की सबसे बड़ी क्राइम-थ्रिलर ओटीटी फ्रैंचाइज़ी मिर्ज़ापुर का फिल्मी रूपांतरण है।
 
जब से 'मिर्ज़ापुर: द फिल्म' की घोषणा हुई है, तब से ही फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इसी बीच निर्माताओं ने एक बड़ा और रोमांचक अपडेट साझा किया है। मिर्ज़ापुर: द फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिल्म का अंतिम शेड्यूल आधिकारिक तौर पर रैप हो गया है।
 
निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर फ्रैंचाइज़ी के दमदार और रोमांचक थीम म्यूज़िक के साथ एक पोस्ट साझा करते हुए रैप की घोषणा की। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, “It’s a wrap! #MirzapurTheFilm. Video courtesy: Tushil Pujari”
 
इसके अलावा, मिर्ज़ापुर: द फिल्म ने ऑरमैक्स सिनेमैटिक्स की मोस्ट अवेटेड हिंदी फिल्मों की सूची में भी अपनी जगह बना ली है। यह फिल्म निस्संदेह दर्शकों की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, खासतौर पर इसलिए क्योंकि फैंस एक बार फिर मुन्ना भैया के आइकॉनिक किरदार को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।
 
पुनीत कृष्णा द्वारा निर्मित और गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित मिर्ज़ापुर: द फिल्म वर्ष 2026 में रिलीज़ होने वाली है। फिल्म में मिर्ज़ापुर के सभी चर्चित और लोकप्रिय किरदार नज़र आएंगे, जिनमें कलीन भैया (पंकज त्रिपाठी), गुड्डू पंडित (अली फ़ज़ल), मुन्ना त्रिपाठी (दिव्येंदु) और अभिषेक बनर्जी शामिल हैं।
 
देशभर में सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के बाद, यह फिल्म अपनी थिएट्रिकल रिलीज़ के आठ हफ्ते बाद भारत सहित 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्राइम मेंबर्स के लिए स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।
ये भी पढ़ें
ब्लू सलवार सूट में शहनाज गिल ने बिखेरा अपनी सादगी का जादू, देखिए तस्वीरें