1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Ram Charan and Upasana Welcome Twins Chiranjeevi Shares Heartwarming Post
Last Modified: रविवार, 1 फ़रवरी 2026 (12:50 IST)

साउथ सुपरस्टार राम चरण के घर गूंजी डबल किलकारी, उपासना ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म

Ram Charan Twins
साउथ सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला के घर दोहरी खुशियों ने दस्तक दी है। कपल के घर जुड़वां बच्चों का आगमन हुआ है। उपासना ने एक बेटे और एक बेटी को जन्म दिया है। राम चरण और उपासना की शादी के 13 साल बाद यह उनके जीवन का सबसे खूबसूरत पल है।
 
राम चरण के पिता और दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर इस खुशखबरी की पुष्टि की है। उन्होंने लिखा, बेहद खुशी और कृतज्ञता के साथ हम साझा कर रहे हैं कि राम चरण और उपासना को जुड़वां बच्चों-एक बेटा और एक बेटी का आशीर्वाद मिला है। मां और दोनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। दादा-दादी के रूप में हमारे लिए यह आनंद और दैवीय आशीर्वाद का क्षण है।
 

उपासना कामिनेनी: एक सफल पत्नी और मां

राम चरण की पत्नी, उपासना कामिनेनी, न केवल एक स्टार वाइफ हैं, बल्कि अपनी एक अलग पहचान रखती हैं। वह अपोलो लाइफ की चेयरपर्सन हैं और स्वास्थ्य व कल्याण के क्षेत्र में काफी सक्रिय रहती हैं। राम चरण और उपासना की शादी 14 जून, 2012 को हुई थी। 2023 में उनकी पहली बेटी क्लिं कारा के जन्म के बाद से ही यह कपल पेरेंटहुड को काफी एन्जॉय कर रहा है।
 

वर्क फ्रंट पर राम चरण

पिता बनने की खुशी के बीच राम चरण अपनी आने वाली मेगा-बजट फिल्मों की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। 'गेम चेंजर' की सफलता के बाद, वे अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। 
 
ये भी पढ़ें
जग्गु दादा से 'बॉलीवुड के भिडू' तक: चाल की तंग गलियों से निकलकर कैसे बने जैकी श्रॉफ सुपरस्टार?