1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Shama Sikander Red Saree Look Bold Photos Viral
Last Modified: शनिवार, 31 जनवरी 2026 (16:59 IST)

शमा सिकंदर ने लाल साड़ी में ढाया कहर, बोल्डनेस देख फैंस के छूटे पसीने

Shama Sikander
टेलीविजन से लेकर बॉलीवुड तक अपनी खूबसूरती का जादू चलाने वाली एक्ट्रेस शमा सिकंदर अपनी बोल्डनेस और स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं। शमा सिकंदर अपनी बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर तहलका मचा देती हैं। 
 
हाल ही में शमा ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वे लाल रंग की साड़ी में कहर ढाती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है और फैंस उनकी अदाओं के कायल हो गए हैं।
 
लाल रंग को प्यार और जुनून का प्रतीक माना जाता है, और शमा सिकंदर ने इसे पूरी शिद्दत से कैरी किया है। उनकी साड़ी का फैब्रिक काफी लाइटवेट और फ्लोई है, जो उनके कर्व्स को बेहतरीन तरीके से फ्लॉन्ट कर रहा है। 
 
शमा के इस लुक की सबसे बड़ी यूएसपी उनका डीप-नेक और बोल्ड ब्लाउज है। स्लीवलेस और प्लंजिंग नेकलाइन वाले इस ब्लाउज ने उनके लुक में ग्लैमर का तड़का लगा दिया है। 
 
शमा का साड़ी पहनने का उनका अंदाज क्लासिक होने के साथ-साथ काफी मॉडर्न भी है, जो उन्हें एक 'देसी डीवा' की इमेज देता है।
 
तस्वीरों में शमा एक से बढ़कर एक अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। वह अपना परफेक्ट फिगर और क्लीवेज फ्लॉन्ट कर रही हैं। 
 
शमा ने अपने लुक को बैलेंस करने के लिए मेकअप को थोड़ा न्यूड और सटल रखा है। उन्होंने अपनी आंखों को स्मोकी टच दिया है, जो उनकी नजरों को और भी कातिलाना बना रहा है। साथ ही बालों को खुला रखा है। 
 
शमा सिकंदर फिल्म इंडस्ट्री की उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से हैं जिन्होंने खुद को पूरी तरह से बदला है। शुरुआती दिनों में वह एक साधारण लड़की के लुक में दिखती थीं, लेकिन समय के साथ उन्होंने अपनी फिटनेस और फैशन सेंस पर काम किया। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
चार्टर्ड अकाउंटेंसी छोड़ कैसे बने संजय लीला भंसाली की पहली पसंद, सिद्धांत चतुर्वेदी की महत्वाकांक्षा की कहानी