उर्फी जावेद को 'इस्लाम' से बाहर करने का दावा, भड़कीं एक्ट्रेस ने फैजान अंसारी को दिया करारा जवाब
अपने अतरंगी ड्रेसिंग सेंस और बेबाक बयानों के लिए मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस उर्फी जावेद एक बार फिर सुर्खियों में है। हैं। इस बार वह अपने कपड़ों को लेकर नहीं, बल्कि उनके धर्म और समुदाय से जुड़े एक गंभीर दावे को लेकर चर्चा में हैं।
हाल ही में खुद को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बताने वाले फैजान अंसारी ने एक वीडियो जारी कर दावा किया था कि उर्फी जावेद को इस्लाम से 'बर्खास्त' कर दिया गया है। साथ ही उर्फी का नाम बदलकर गीता भारद्वाज कर दिया गया है। फैजान अंसारी ने मौलवियों और मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों की ओर से बात करने का दावा किया।
उन्होंने कहा था, उर्फी जावेद जिस तरह के कपड़े पहनती हैं और जैसी हरकतें करती हैं, उससे इस्लाम की छवि खराब हो रही है। हमने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और अब उन्हें इस्लाम से बाहर माना जाना चाहिए। उनके मरने के बाद उन्हें कब्रिस्तान में जगह नहीं दी जाएगी।
उर्फी जावेद ने तोड़ी चुप्पी
उर्फी जावेद ने इन आरोपों को नजरअंदाज करने के बजाय डटकर मुकाबला किया। उन्होंने फैजान अंसारी को आड़े हाथों लिया। न्यूज एजेंसी संग बात करते हुए उर्फी ने कहा, मैं खुद पहले ही धर्म छोड़ दिया था। अब ये सब कौन बना रहा है?
गीता भारद्वाज नाम किए जाने की खबरों पर उर्फी ने कहा, किसने कहा ये? ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं है। ये लोग कुद ही गढ़ रहे हैं। मैं किसी धर्म को नहीं मानती। मैं नास्तिक हूं। तो अपा मुझे कहां से निकालोगे? जिस जगह पर मैं पहले से हूं ही नहीं, वहां से कैसे निकालोगे।
बता दें कि उर्फी के कपड़ों को अक्सर 'अश्लील' कहकर निशाना बनाया जाता है, लेकिन फैशन की दुनिया में इसे 'एक्सपेरिमेंटल आर्ट' के रूप में भी देखा जाता है। वह अपने लुक्स के जरिए अटेंशन खींचने और इंटरनेट एल्गोरिदम को अपने पक्ष में करने में माहिर हैं।