ब्लू सलवार सूट में शहनाज गिल ने बिखेरा अपनी सादगी का जादू, देखिए तस्वीरें
पंजाब की कैटरीना कैफ कही जाने वाली शहनाज गिल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी मेहनत और स्टाइल के दम पर उन्होंने बॉलीवुड से लेकर फैंस के दिलों तक खास जगह बनाई है। शहनाज सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।
शहनाज गिल ने हाल ही में ब्लू कलर के सलवार सूट में अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है। तस्वीरों में शहनाज छत पर खड़ी होकर चांद की रोशनी में पोज देती नजर आ रही हैं।
शहनाज ने अपने इस लुक को एक मैचिंग नेट दुपट्टे के साथ कैरी किया है। शहनाज ने 'ड्यूई बेस' मेकअप के साथ पिंक लिपस्टिक और हल्की काजल वाली आँखों का चुनाव किया है, जो उनके लुक को फ्रेश और वाइब्रेंट बना रहा है।
तस्वीरों में शहनाज कभी अपनी जुल्फें संवारती तो कभी कैमरे की ओर अपनी कातिलाना मुस्कान बिखेरती नजर आ रही हैं।
शहनाज की इन तस्वीरों पर लाखों लाइक्स आ चुकेहैं। कमेंट बॉक्स में उनके चाहने वाले तारीफों के पुल बांध रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "नीले रंग में शहनाज किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं।"
शहनाज के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वह आखिरी बार फिल्म 'इक कुड़ी' में लीड रोल में नजर आई थीं। अब वह फिल्म 'सब फर्स्ट क्लास' में दिखेंगी।