सम्बंधित जानकारी
- Rohit Sharma ने इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा शतक, तोड़े कई रिकॉर्ड
- विराट और केएल राहुल की गैरमौजूदगी में चेतेश्वर पुजारा को ना चुनने पर उठे सवाल
- राजकोट के SCA स्टेडियम का बदला नाम
- रोहित शर्मा होंगे T20 World Cup में भारत के कप्तान
- सालों से संघर्ष कर रहे Sarfaraz Khan को मिला भारत के लिए खेलने का मौका, पिता की आँखें हुई नम
मुकेश कुमार को रणजी ट्रॉफी में खेलने के लिए भारतीय टीम से किया रिलीज
Mukesh Kumar ने दूसरा टेस्ट खेला था, 23 फरवरी से रांची में खेले जाने वाले चौथे मैच के लिए भारतीय टीम में वापस शामिल होंगे
Mukesh Kumar released from India squad, to play Ranji Trophy : भारत के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच से पहले टीम से रिलीज कर दिया गया ताकि वह शुक्रवार से बिहार के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी मैच के लिए बंगाल की टीम से जुड़ सकें।
यह तेज गेंदबाज इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम में दूसरे टेस्ट मैच में खेला था। वह 23 फरवरी से रांची में शुरू होने वाले चौथे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम से जुड़ जाएंगे।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने बयान में कहा,मुकेश कुमार को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की भारतीय टीम से रिलीज कर दिया गया है। वह रणजी ट्रॉफी में अगला मैच खेलने के लिए अपनी टीम बंगाल से जुड़ेंगे। इसके बाद वह रांची में भारतीय टीम से जुड़ जाएंगे।
UPDATE: Mr Mukesh Kumar has been released from the India squad for the third Test against England in Rajkot.
— BCCI (@BCCI) February 15, 2024
He will join his Ranji Trophy team, Bengal, for the team's next fixture before linking up with Team India in Ranchi.#TeamIndia | #INDvENG | @IDFCFIRSTBank
मुकेश को दूसरे टेस्ट मैच में मोहम्मद सिराज की जगह अंतिम एकादश में शामिल किया गया था। वह हालांकि अपने प्रदर्शन से प्रभावित नहीं कर पाए थे।
बंगाल और बिहार के बीच रणजी मैच ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। (भाषा)
