सम्बंधित जानकारी
- ग्रीम स्मिथ बोले, हमारे खिलाड़ी आईपीएल बायो बबल में सुरक्षित महसूस कर रहे थे
- IPL : बायोबबल में कैसे घुसा Coronavirus, कहां चूक हुई..? खिलाड़ियों ने किया खुलासा
- IPL 2021 : चार्टर्ड उड़ानों से मालदीव जाएंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर
- क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया Corona के खिलाफ भारत की जंग में 50 हजार ऑस्ट्रेलियाई डॉलर दान देगा
- कोरोना की चपेट में KKR के 2 क्रिकेटर, हैदराबाद के साथ होने वाला मुकाबला टला
भारतीय टीम 2 जून को ब्रिटेन रवाना होगी, परिवार भी जाएंगे साथ
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर 2 जून को ब्रिटेन के लंबे दौरे पर रवाना होने से पहले मुंबई में 8 दिन के कड़े पृथकवास पर रहेंगे। इस दौरे में भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के अलावा इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की श्रृंखला भी खेलेगी।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) टीम के ब्रिटेन पहुंचने पर 10 दिन के पृथकवास (अभ्यास की अनुमति रहेगी) को लेकर अब भी बातचीत कर रहा है। भारतीय टीम लगभग साढ़े तीन महीने ब्रिटेन में बिताएगी।
बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, भारतीय टीम भारत में आठ दिन के कड़े पृथकवास (होटल के कमरों में बंद) पर रहेगी तथा दूसरे, चौथे और सातवें दिन आरटी पीसीआर की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही उन्हें रवाना होने की अनुमति दी जाएगी।
उन्होंने कहा, हमें एक बायो बबल से दूसरे बायो बबल में जाना है, इसलिए यह प्रयास किए जा रहे हैं कि 10 दिन के पृथकवास की अवधि को कुछ कम किया जाए। खिलाड़ी हालांकि पृथकवास के दौरान अभ्यास के लिए जा सकते हैं। वैसे भी साउथम्पटन में टीम जिस होटल हिल्टन में ठहरेगी, वह एजिस बाउल की संपत्ति है।
खिलाड़ियों को यदि 10 दिन के पृथकवास पर रहना पड़ेगा तो फिर वे 13 जून से ही शहर में घूम पाएंगे, जबकि 18 जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल खेला जाना है। यह भी पता चला है कि लंबे दौरे को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों के परिवार भी उनके साथ ब्रिटेन जाएंगे।
ALSO READ: ...तो नहीं आएगी Coronavirus की तीसरी लहर
यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि परिवार के सदस्य शुरू में ही खिलाड़ियों से जुड़ेंगे या डब्ल्यूटीसी फाइनल के बाद वहां जाएंगे, क्योंकि भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट श्रृंखला चार अगस्त से शुरू होगी तथा इस बीच खिलाड़ियों के पास एक महीने से अधिक का समय रहेगा।(भाषा)
