1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. ICC World Cup 2019 Official Song

ICC ने जारी किया विश्व कप 2019 का आधिकारिक गान

ICC
लंदन। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने शुक्रवार को सभी स्ट्रीमिंग मंचों पर पुरुष विश्व कप का आधिकारिक गान 'स्टैंड बाई' जारी किया। यह गान 30 मई से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के दौरान मैदानों और शहर में इससे संबंधित होने वाले कार्यक्रमों में बजाया जाएगा।
 
'स्टैंड बाई' नई कलाकार लोरिन और ब्रिटेन के सबसे सफल व प्रभावी 'रुडिमेंटल' बैंड ने तैयार किया है।

आईसीसी पुरुष विश्व कप दुनिया की बड़ी वैश्विक खेल प्रतियोगिताओं में से एक है जिसमें 10 लाख खेल प्रशंसक एकजुट होंगे और अरबों प्रशसंक 48 मैचों को टीवी पर देखेंगे। 
अगला लेख
पोंटिंग और गांगुली की टिप्स ने पृथ्वी शॉ को मानसिक रूप से मजबूत बनाया