1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Hardik Pandya and Arshdeep Singh could be swapped by franchise

हार्दिक हो सकते हैं पंजाबी, अर्शदीप बने सकते हैं मुंबईया, बड़े ट्रेड की दस्तक

Hardik Arshdeep
लंबे समय से ट्रे़ड टॉक का हिस्सा रहे हार्दिक पांड्या पहले कोलकाता फिर चेन्नई कभी गुजरात तो कभी दिल्ली में जाते रहे। अब यह भी खबर आ रही है कि वह पंजाब किंग्स जा रहे हैं और उनके बदले मुंबई में अर्शदीप सिंह और विकेटकीपर विष्णु विनोद का दाखिला होगा।

अगर ऐसा हो जाता है तो यह इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास का सबसे बड़ा ट्रेड (अदला बदली होगी)। इससे पहले पिछले साल संजू सैमसन और रविंद्र जड़ेजा की चेन्नई और राजस्थान ने अदला बदली की थी।

दरअसल, हार्दिक पांड्या को लेकर IPL 2027 से पहले ट्रेड की अटकलें पिछला सत्र खत्म होने के बाद से ही शुरु हो गई थी।मौजूदा समय में हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियन्स के कप्तान हैं।मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स – जिनके बीच पंड्या के ट्रेड को लेकर बातचीत काफी आगे बढ़ने की खबरें थीं – दोनों ने साफ तौर पर इनकार किया कि ऐसा कोई प्रस्ताव उनके पास है।

इसके बाद अच्छे खिलाड़ी और बेहतर कप्तान की कमी से जूझ रही  कोलकाता से भी उनके ट्रेड होने की खबरे सामने आई लेकिन ऐसा माना गया कि वह सिर्फ एक अफवाह ही थी।
इससे पहले उनके गुजरात टाइटंस में वापसी की खबरें सामने आईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुजरात टाइटंस हार्दिक को वापस लेने के लिए तैयार थी और मौजूदा कप्तान शुभमन गिल से भी इस बारे में बात हुई थी। हालांकि, हार्दिक की ओर से कथित तौर पर कप्तानी को लेकर शर्त रखे जाने के बाद मामला बिगड़ गया और गुजरात टाइटंस ने इस शर्त को मानने से इनकार कर दिया।

अब पंजाब में उनका जाना तय लग रहा है क्योंकि दोनों ही प्रबंधन समिति 17 नवंबर तक का इंतजार कर रहे हैं।  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल फ्रेंचाइजियों के लिए अपने खिलाड़ियों की रिटेंशन सूची जमा करने की समय सीमा दो दिन बढ़ा दी है। सूत्रों के मुताबिक यह ट्रेड कागजी कार्यवाही के तहत गुजर रहा है और 15 नवंबर तक इसकी आधिकारिक घोषणा हो सकती है।

2025 मेगा नीलामी से पहले अर्शदीप को पंजाब ने रीलीज किया था लेकिन राइट टू मैच के जरिए 18 करोड़ रुपए देकर टीम में वापस ले लिया था। वहीं 2022 में गुजरात को खिताब दिलाने वाले हार्दिक को 2 साल पहले कैश में मुंबई ने खरीदा था।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
RCB की प्रेमा रावत ने सबसे तेज 50 रन बनाकर किया विश्व रिकॉर्ड पर कब्जा