1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Dale Stain, World Champion, Ranking, World Cup

विश्व चैंपियन बनने में रैंकिंग मायने नहीं रखती : स्टेन

Dale Stain
कोलकता। दक्षिण अफ्रीका के बेहतरीन तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने कहा है कि आगामी विश्व कप में विजेता तय करने में आईसीसी रैंकिंग कोई मायने नहीं रखती। 
 
स्टेन आईपीएल टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के नाथन कोल्टर नाइल की जगह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम में शामिल हुए हैं। गुरुवार को कोलकता में जब उनसे टीमों की विश्व रैंकिंग को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि आज के समय में रैंकिंग कुछ मायने रखती है। मुझे वेस्टइंडीज की विश्व रैंकिंग याद नहीं है लेकिन विंडीज ने हाल ही में इंग्लैंड को हराया है। ऑस्ट्रेलिया भी पहले हार रहा था लेकिन अब वह जीत रहे हैं। 
 
किस टीम की विश्व कप को जीतने की ज्यादा संभावना है, 35 वर्षीय तेज गेंदबाज ने कहा, मुझे लगता है जो भी टीम विश्व कप खेलने जा रही है उन सभी में विश्व कप को जीतने की संभावनाएं हैं। इंग्लैंड हालांकि इंग्लैंड में खेल रहा है और हाल ही में उन्होंने सफेद गेंद के प्रारूप में बेहतर प्रदर्शन किया है इसलिए उनकी संभावना थोड़ी ज्यादा है। 
 
स्टेन ने कहा, जो टीम इंग्लैंड की परिस्थितियों में खुद को बेहतर तरीके ढाल लेगी और बड़ा स्कोर करेगी उसकी विश्व कप जीतने की संभावनाएं ज्यादा हैं। 
 
विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के जीतने की संभावनाओं को लेकर उन्होंने कहा कि चार बार सेमीफइनल तक पहुंचने वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम के पास अपना पहले विश्व कप जीतने का मौका है क्योंकि दक्षिण अफ्रीका ने पिछले 18 महीनों से एक भी सीरीज नहीं हारी है। 
 
उन्होंने कहा, यदि आप विश्व कप को जीतने की मंशा से इंग्लैंड नहीं जा रहे है तो इससे बेहतर है कि आप न जाएं। हमारे पास शानदार खिलाड़ी है जो अपने दम पर मुकाबले जिता सकते हैं। उल्लेखनीय है कि 30 मई से इंग्लैंड में विश्व कप शुरू हो रहा है।
अगला लेख
IPL Live Score DC vs MI : दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस मैच का ताजा हाल