Arjun Tendulkar। टी 20 मुंबई लीग की नीलामी पूल में शामिल अर्जुन तेंदुलकर
मुंबई। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर जूनियर से सीनियर क्रिकेट की तरफ रुख करने को तैयार हैं और इसकी ओर कदम बढ़ाते हुए उन्होंने अपना नाम टी-20 मुंबई लीग के नीलामी पूल में शामिल किया है।
बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अंडर-19 स्तर पर श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों में देश का प्रतिनिधित्व किया है जिसमें उन्होंने 3 विकेट लिए थे। नीलामी पूल में अर्जुन के नाम से प्रशंसकों में इसकी दिलचस्पी बढ़ेगी और जो भी फ्रेंचाइजी उनके लिए बोली लगाएंगी, उसके साथ 'तेंदुलकर' का नाम जुड़ेगा।
19 साल का यह खिलाड़ी हाल में डीवाई पाटिल टी-20 टूर्नामेंट में खेला था। उन्होंने मुंबई के अंडर-23 टीम में जगह बनाई। (भाषा)
