1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. arjun tendulkar in mumbai team for venu mankad trophy

अर्जुन तेंदुलकर को वीनू मांकड ट्रॉफी के लिए मुंबई में जगह

Cricket
मुंबई। भारत की अंडर-19 टीम के तेज़ गेंदबाज़ और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को वीनू मांकड ट्रॉफी के लिए मुंबई की क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है।
 
 
वेदांत मुरकर के नेतृत्व वाली मुंबई की टीम छह अक्टूबर को गुजरात के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करेगी। अर्जुन को इस वर्ष जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ अंडर-19 टेस्ट के लिए जूनियर राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया था। दो मैचों की सीरीज़ में अर्जुन ने चार पारियों में तीन विकेट निकाले थे।
 
अर्जुन 19 वर्ष के हो चुके हैं इसलिए मौजूदा अंडर-19 एशिया कप के लिए वह पहले ही अयोग्य हो गए हैं। इसी कारण से वह मौजूदा वनडे सीरीज़ में भी शामिल नहीं किए गए हैं। हालांकि वीनू मांकड ट्रॉफी के जरिए उनके पास मुंबई की सीनियर टीम में जगह बनाने का मौका रहेगा।
 
मुंबई की टीम वीनू मांकड़ ट्रॉफी में छह अक्टूबर को गुजरात के खिलाफ पहला मैच, सात अक्टूबर को बंगाल, नौ अक्टूबर को मध्यप्रदेश, 12 अक्टूबर को कर्नाटक, 16 अक्टूबर को असम, 18 अक्टूबर को महाराष्ट्र, 20 अक्टूबर को झारखंड और 22 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेलेगी। (वार्ता)
अगला लेख
INDvsWI: भारत की नजरें आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान बरकरार रखने पर