49 साल बाद किसी पाकिस्तानी ने कैरिबियाई धरती पर बनाए 150 टेस्ट रन
49 साल बाद किसी पाकिस्तानी बल्लेबाज ने कैरिबियाई धरती पर 150 रन बनाए हैं। वैसे तो यह रिकॉर्ड पाकिस्तानी बल्लेबाज अबदुल्ला शफीक के खाते में जाएगा लेकिन इस रिकॉर्ड में पाकिस्तानी बल्लेबाजी की किरकरी साफ दिखती है। इस रिकॉर्ड से यह पता लगता है कि पाकिस्तानी बल्लेबाज पिछले 49 साल से कैरिबियाई धरती पर बड़ा शतक मारने में नाकाम रहे हैं।
इसके पहले 1977 में माजिद खान ने 167 रनों की पारी कैरिबियाई धरती पर खेली थी। इसके अलावा अबदुल्ला शफीक ने 10 साल बाद इंडीज के खिलाफ 150 रनों की पारी खेली। साल 2016 में अजहर अली ने इंडीज के खिलाफ तिहरा टेस्ट शतक जड़ा था। महाद्वीप के बाहर यह 5 साल बाद किसी पाक बल्लेबाज का टेस्ट शतक है। इससे पहले आबिद अली ने 2021 में हरारे में 215 रनों की पारी खेली थी।
तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम दुर्भाग्यशाली रहे और शतक से पहले रन आउट हो गए। वह चार वर्षों बाद अपना पहला टेस्ट शतक बनाने की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन 88 रन पर उनकी पारी समाप्त हो गई। उन्होंने अब्दुल्ला शफीक के साथ 183 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। बाबर के आउट होने के समय पाकिस्तान पहली पारी में अभी भी 63 रन पीछे था।
वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के स्पिनर जोमेल वारिकन ने पुरानी और नई, दोनों गेंदों से शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने अवैस जफर को एक रन पर आउट किया।इसके बाद शमार जोसेफ ने सलमान अली आगा को पगबाधा किया, जबकि नई गेंद से वारिकन ने मोहम्मद रिजवान (18) को बोल्ड कर अपनी तीसरी सफलता हासिल की। इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान की पारी के अंतिम तीन विकेट महज चार गेंदों के भीतर लेकर टीम को 387 रन पर समेट दिया।दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में वेस्टइंडीज पहले टेस्ट में 90 रन की जीत के दम पर पहले ही 1-0 की बढ़त बनाए हुए है।
दूसरे टेस्ट की बात करें तो पाकिस्तान ने दिन की शुरुआत में अब्दुल्ला शफीक की नाबाद 160 रन की शानदार पारी के दम पर वेस्टइंडीज की पहली पारी के 344 रन के जवाब में 387 रन बनाए और 43 रन की बढ़त हासिल की।वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के स्पिनर जोमेल वारिकन ने 112 रन देकर छह विकेट चटकाकर पाकिस्तान को बड़ी बढ़त बनाने से रोक दिया।Abdullah Shafique scripts history!
— Farhan Ali Shah (@FarhanWritess) August 4, 2026
His brilliant 150 is Pakistan's:
• First 150+ Test score in the West Indies since Majid Khan's 167 (1977)
• First 150+ against the West Indies since Azhar Ali's 302 (2016)
• First 150+ outside the subcontinent since Abid Ali's 215 in…