1. समाचार
  2. करियर
  3. समाचार
  4. UPSC Civil Services Mains 2022 result declared

UPSC Mains Result 2022 : यूपीएससी मेन्स 2022 का रिजल्ट जारी

UPSC
नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2022 के नतीजे मंगलवार को घोषित कर दिए। सिविल सेवा परीक्षा प्रति वर्ष तीन चरणों-प्रारंभिक, मुख्य और व्यक्तित्व परीक्षण- में आयोजित की जाती है।

इस परीक्षा के जरिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) सहित अन्य केंद्रीय सेवाओं के लिए अधिकारियों का चयन किया जाता है। 
 
मुख्य परीक्षा 16 सितंबर से 25 सितंबर तक आयोजित की गई थी। आयोग ने अपनी वेबसाइट पर सफल उम्मीदवारों के अनुक्रमांक की सूची जारी की है।
अगला लेख
लालू के विरोधी गिरिराज ने की बेटी रोहिणी की तारीफ, कहा- आप उदाहरण बनेंगी