1. समाचार
  2. करियर
  3. समाचार
  4. Government JobS in Rajasthan

Government JobS : राजस्थान में निकलेंगी बंपर सरकारी नौकरियां

Rajasthan
जयपुर। राजस्थान सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान राज्य की 300 ग्राम पंचायतों में नए पशु चिकित्सा उप केन्द्र खोलने तथा इन केन्द्रों के लिए पशुधन सहायक एवं जलधारी के 300-300 पदों के सृजन की मंजूरी दी है।
 
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके तहत प्रत्येक नए उप केन्द्र के लिए पशुधन सहायक तथा जलधारी का 1-1 पद बनेगा।
 
उल्लेखनीय है कि वित्त वर्ष 2019-20 के बजट में मुख्यमंत्री ने आगामी 5 साल में राज्य में 1500 नए पशु चिकित्सा उप केन्द्र खोलने की घोषणा की थी। इसके दृष्टिगत वर्ष 2019-20 में 400 पंचायतों में तथा वर्ष 2020-21 में 200 पंचायतों में ये उप केन्द्र स्वीकृत किए जा चुके हैं।
 
एक अन्य फैसले में राज्य सरकार ने राज्य में 48 नए न्यायालय खोलने तथा इनके लिए विभिन्न कैडर के 550 पदों के सृजन की स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री ने वित्त वर्ष 2021-22 के बजट, बजट पर बहस तथा वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा के दौरान विभिन्न श्रेणी के न्यायालयों को खोलने की घोषणा की थी। (भाषा)
अगला लेख
कोरोना से लड़ाई में मोर्चा संभाल रहे हैं नौसेना के जंगी जहाज