1. समाचार
  2. करियर
  3. समाचार
  4. golden career opportunity in railway

रेलवे में करियर का स्वर्णिम अवसर, 1 साल में होगी 1,48,463 लोगों की भर्ती

Indian Railways
नई दिल्ली। रेल मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि वह अगले 1 साल में 1,48,463 लोगों की भर्ती करेगा जबकि पिछले 8 वर्षों में औसतन सालाना 43,678 लोगों की भर्ती की गई। यह कदम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अगले 18 महीनों में विभिन्न विभागों और मंत्रालयों में 10 लाख लोगों की भर्ती करने के निर्देश के बाद आया है।
 
वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले व्यय विभाग द्वारा वेतन व भत्तों पर जारी ताजा वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र सरकार के कुल नियमित सिविल कर्मचारियों (केंद्र शासित प्रदेशों सहित) की संख्या 1 मार्च 2020 की अवधि तक 31.91 लाख थी जबकि स्वीकृत पदों की कुल संख्या 40.78 लाख थी। इस हिसाब से करीब 21.75 प्रतिशत पद रिक्त थे।
इस रिपोर्ट में कहा गया है कि कुल श्रम शक्ति का करीब 92 प्रतिशत हिस्सा 5 प्रमुख मंत्रालयों या विभागों के अंतर्गत आता है, इनमें रेलवे, रक्षा (सिविल), गृह कार्य, डाक और राजस्व शामिल हैं। कुल 31.33 लाख पदों की निधार्रित संख्या (संघ शासित प्रदेशों को छोड़कर) में रेलवे की हिस्सेदारी 40.55 प्रतिशत है।

रेलवे ने कहा कि 2014-15 से 2021-22 तक, उसने कुल 3,49,422 लोगों की भर्ती की और औसत 43,678 प्रति वर्ष था जबकि 2022-23 में वह 1,48,463 लोगों की भर्ती करेगा।
अगला लेख
Solar Storm: 24 घंटों के भीतर पृथ्वी से टकरा सकता है सौर तूफान, जाने क्या होगा असर