बुधवार, 15 अक्टूबर 2025
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. silver shortage in india price may reach rs 700000 per kg why white metal demand
Last Modified: नई दिल्ली , मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025 (21:42 IST)

पुष्य नक्षत्र से पहले सोना-चांदी ऑलटाइम हाई, क्या 700000 लाख तक पहुंच जाएंगे चांदी के दाम

silver
पुष्य नक्षत्र पर लोग सोने और चांदी की खरीदी करते हैं। लेकिन दोनों धातुओं के दाम ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के के मुताबिक चांदी की कीमत 1 दिन में 10,825 रुपए बढ़कर 1,75,325 रुपए प्रतिकिलो के भाव पर पहुंच गई है। शुक्रवार को ये 1,64,500 रुपए पर थी। चांदी की कीमतों को लेकर रिच डैड पुअर डैड के लेखक और जाने-माने निवेशक रॉबर्ट किलोसाकी ने बड़ी चेतावनी दी है।
चांदी के भावों में लगातार तेजी 
चांदी के भाव भी लगातार ऊंचाई को छू रहे हैं। 14 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत ने 1,73,125 रुपए प्रति किलोग्राम का आंकड़ा पार कर लिया है। चांदी के भावों में उछाल का कारण वैश्विक सप्लाई की कमी और बढ़ती मांग को बताया जा रहा है। लंदन के बाजार में चांदी की दर 52.5868 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है। यह स्तर 1980 के बाद का सर्वाधिक स्तर माना जा रहा है।
किलोसाकी कहा कि चांदी की कीमत में विस्फोट होने वाला है। फोकस गोल्ड और बिटक्वाइन से हटकर चांदी की ओर बढ़ा है। उन्होंने कहा कि चांदी की कीमत यहां से 400 फीसदी तक बढ़ सकते हैं। उनके अनुसार कॉमेक्स पर चांदी 500 डॉलर के पार जा सकती है। अगर उनकी ये भविष्यवाणी सही बैठी तो भारतीय बाजार में चांदी की कीमत 700400 रुपए के पार जा सकती है। उन्होंने कहा कि चांदी की कीमतों को दबाकर रखा जा रहा है, बाजार में मैनपुलेशन हो रहा है। इधर विश्लेषकों का मानना है कि कि चांदी की तेजी अभी थमने का नाम नहीं ले रही। मौजूदा रुझान के अनुसार, यह 2025 के अंत तक 2,18,000 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर तक जा सकती है।
gold silver
सोने के भावों पर नहीं लेगा ब्रेक
गोल्डमैन सैक्स की एक हालिया रिपोर्ट के  मुताबिक बैंक ने अगले साल तक सोने के लिए 5000 डॉलर प्रति औंस का टारगेट रखा है। मौजूदा एक्सचेंज रेट के हिसाब से रुपए में यह लगभग 1,55,000 रुपए प्रति 10 ग्राम होगा। इनपुट एजेंसियां Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
15 अक्टूबर को ग्वालियर में 12वीं कक्षा तक के बच्चों के लिए अवकाश घोषित