मंगलवार, 25 नवंबर 2025
  1. चुनाव 2025
  2. बिहार विधानसभा चुनाव 2025
  3. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 समाचार
  4. Maithili Thakur To Join BJP, Likely To Contest From Alinagar, Bihar
Last Updated :पटना , मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025 (17:53 IST)

Bihar Election 2025: मैथिली ठाकुर BJP शामिल, जानिए कहां से लड़ेंगी चुनाव

Maithili Thakur
Maithili Thakur To Join BJP :  बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) से पहले लोक गायिका मैथिली ठाकुर (Maithili Thakur) बीजेपी में शामिल हो गई है। पटना के होटल चाणक्य स्थित भाजपा मीडिया सेंटर में मिलन समारोह में मैथिली को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। 
मीडिया खबरों के मुताबिक मैथिली दरभंगा की अलीनगर सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि मैथिली ठाकुर ने अपने गांव से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। हालांकि भाजपा ने मधुबनी की बेनीपटृी विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक विनोद नारायण झा पर फिर से विश्वास जताया।
मैथिली ठाकुर के सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग और मिथिला क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता को देखते हुए भाजपा उन्हें अपने प्रचार अभियान का चेहरा भी बना सकती है।

25 साल की है मैथिली ठाकुर 
मैथिली ठाकुर का जन्म 25 जुलाई 2000 को हुआ। वह अभी 25 साल की हैं। वे बिहार के मधुबनी से आती हैं। मगर वो काफी समय  से दिल्ली के नजफगढ़ में रह रहीं है। मैथिली ठाकुर के पिता रमेश ठाकुर हैं जो उनके गुरु भी हैं और संगीत की शिक्षा देते हैं। वहीं पूजा ठाकुर उनकी मां हैं। मैथिली ठाकुर के दो भाई हैं ऋषभ ठाकुर और अयाची।
 
मिश्रीलाल यादव का टिकट कटना तय
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्हें दरभंगा की अलीनगर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है। सूत्र बताते हैं कि अलीनगर सीट से मौजूदा विधायक मिश्रीलाल यादव का टिकट कटना लगभग तय है, और पार्टी इस सीट पर युवा और लोकप्रिय चेहरा लाने के मूड में है।

Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
बेलगाम ट्रैफिक के आगे बेबस पुलिस, इंदौर का निकला दम, जिम्‍मेदार बोले- दिक्‍कत तो है पर सुधारेंगे, करेंगे इंजीनियरिंग प्‍लान