शनिवार, 11 अप्रैल 2026
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. silver crossed 4 lakhs in south india
Last Updated :मुंबई , बुधवार, 28 जनवरी 2026 (16:53 IST)

दक्षिण भारत में चांदी पहली बार 4 लाख पार, क्या है सोने के दाम?

silver rates
Gold Silver Rates : अमेरिकी डॉलर में तेज गिरावट और सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मजबूत मांग से सोने चांदी की कीमत बुधवार को नई ऊंचाई पर पहुंच गई। दक्षिण भारत में चांदी पहली बार 4 लाख रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गई। यहां सोना भी 1,70,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पार हो गया।
 
चांदी की कीमत में बुधवार को रिकॉर्ड तेजी का सिलसिला जारी रहा और वायदा कारोबार में यह सात प्रतिशत से अधिक चढ़कर 3.83 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। हालांकि दोपहर 3.30 बजे यह 21,000 से ज्यादा की तेजी के साथ 3,77,216 पर थी। सोने की कीमत भी 6400 रुपए की तेजी के साथ 1,64,108 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गई।
 
बुधवार को देश के सराफा बाजारों में भी सोने चांदी के दामों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई। चांदी अब 4,00,000 की ओर तेजी से बढ़ती नजर आ रही है। आज चांदी 10,000 रुपए बढ़कर 3,80,000 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। जबकि सोने के दाम 1,54,310 रुपए प्रति 10 ग्राम थे।

आपके शहर में क्या है चांदी के दाम?

मुंबई- 3,80,000 रुपए प्रति किलो
चेन्नई- 4,00,000 रुपए प्रति किलो
दिल्ली-3,80,000 रुपए प्रति किलो
हैदराबाद-4,00,000 रुपए प्रति किलो
कोलकाता- 3,80,000 रुपए प्रति किलो
जयपुर- 3,80,000 रुपए प्रति किलो
पटना- 3,80,000 रुपए प्रति किलो
लखनऊ- 3,80,000 रुपए प्रति किलो
इंदौर- 3,80,000 रुपए प्रति किलो

आपके शहर में क्या है सोने के दाम?

मुंबई- 1,65,170 रुपए प्रति 10 ग्राम
चेन्नई- 1,70,290 रुपए प्रति 10 ग्राम
दिल्ली- 1,65,300 रुपए प्रति 10 ग्राम
हैदराबाद- 1,65,170 रुपए प्रति 10 ग्राम
कोलकाता- 1,65,170 रुपए प्रति 10 ग्राम
जयपुर- 1,65,300 रुपए प्रति 10 ग्राम
पटना-1,65,200 रुपए प्रति 10 ग्राम
लखनऊ- 1,65,300 रुपए प्रति 10 ग्राम