सम्बंधित जानकारी
- हड़ताल पर डिलीवरी वर्कर्स, पड़ सकता है नए साल के जश्न में खलल
- 31 दिसंबर को हड़ताल पर डिलीवरी बॉय, स्विगी, जोमेटो जैसी कंपनियों का क्या होगा?
- लंबे इंतजार सस्ते टिकट के कारण पूरे दिन दर्शकों से भरा रहा ईडन गार्डन
- जोमैटो एप्प पर बिक रहा INDvsSA टेस्ट का टिकट पावभाजी से भी सस्ता
- पश्चिम एशिया तनाव से Share bazaar हुआ काफी सतर्क, Sensex 213 और Nifty 93 अंक फिसला
Zomato के सीईओ दीपेंद्र गोयल ने इस्तीफा दिया, कौन हैं नए CEO
जोमैटो (Zomato)के फाउंडर दीपिंदर गोयल (Deepinder Goyal) ने कंपनी में ग्रुप CEO के पद से इस्तीफा दे दिया है। इटरनल (जोमैटो की मूल कंपनी) ने एक बड़े लीडरशिप बदलाव के तहत यह घोषणा की है। उनका मानना है कि Eternal को ऐसे लीडरशिप की आवश्यकता है जो अपने मुख्य बिजनेस पर फोकस करे और अनुशासित हो।
शेयरहोल्डर की मंजुरी मिलने पर दीपिंदर गोयल ने पद छोड़ दिया है और अल्बिंदर ढींडसा को तुरंत प्रभाव से इटरनल का नया ग्रुप CEO नियुक्त किया गया है। जोमैटो और ब्लिंकिट का संचालन करने वाली इटर्नल का वित्त वर्ष 2025-26 की दिसंबर तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 72.88 प्रतिशत बढ़कर 102 करोड़ रुपए रहा।
मीडिया खबरों के मुताबिक जोमैटो में ग्रुप सीईओ पद का पद छोड़ने का दीपिंदर गोयल का फैसला नई चीजों को आजमाने की इच्छा से प्रेरित है। इनमें ज्यादा रिस्क लेने की आवश्यकता होती है। इस फैसले से Eternal जैसी पब्लिक कंपनी के स्ट्रक्चर के बाहर बेहतर तरीके से किया जा सकता है। Edited by : Sudhir Sharma
