1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Reliance Industries Limited News

2026 की तीसरी तिमाही का परफॉर्मेंस शानदार, रिलायंस सभी व्यवसायों में रहा मजबूत

Reliance Industries Limited News
Reliance Industries Limited : मुकेश डी. अंबानी, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के मुताबिक, वित्‍त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में रिलायंस का परफॉर्मेंस दिखाता है कि हमारे सभी व्यवसायों में लगातार मजबूत फाइनेंशियल डिलीवरी और ऑपरेशनल मज़बूती बनी हुई है।

जियो का डिजिटल इकोसिस्टम अब भारतीय घरों में और गहराई से अपनी जगह बना रहा है। मोबाइल और ब्रॉडबैंड प्रोडक्ट्स के ज़रिए हम मोबाइल फोन, घरों, उपकरणों और एंटरप्राइज़ेस को आपस में जोड़ रहे हैं। हमारे मीडिया प्लेटफॉर्म्स और कनेक्टिविटी की साझी ताकत से कस्टमर एंगेजमेंट में खासी बढ़ोतरी हुई है।
इस तिमाही में जियो ने अपने सब्सक्राइबर बेस को और बढ़ाया। ख़ासतौर पर भारत के लिए तैयार किए गए हमारे स्वदेशी टेक्नोलॉजी स्टैक पर आधारित आकर्षक ऑफर्स के चलते ये संभव हुआ। जियो ने इस दौरान EBITDA में 16.4% की शानदार ग्रोथ दर्ज की।
Reliance Industries Limited News

हमारे रिटेल बिज़नेस के लिए भी यह तिमाही काफ़ी अहम रही। नए ब्रांड्स और प्रोडक्ट रेंज जुड़ने से पोर्टफ़ोलियो और मज़बूत हुआ। इसी तिमाही में कंज़्यूमर प्रोडक्ट्स बिज़नेस का डीमर्जर भी हुआ। पारंपरिक भारतीय ब्रांड्स से लेकर नए दौर के लेबल्स तक, विविध प्रोडक्ट पोर्टफ़ोलियो के साथ, कंज़्यूमर प्रोडक्ट्स वर्टिकल अब एक फोकस्ड ऑर्गनाइजेशनल स्ट्रक्चर के साथ तेज़ ग्रोथ की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

देशभर में हमारी मज़बूत ओम्नी-चैनल मौजूदगी और हाइपरलोकल क्विक डिलीवरी में अच्छी पकड़ ने रिटेल के परफॉर्मेंस को मज़बूती दी। O2C बिज़नेस में ग्रोथ का नेतृत्व बेहतर फ़्यूअल मार्जिन और अनुकूल डिमांड-सप्लाई वातावरण ने किया। साथ ही ऑपरेशनल फ्लेक्सिबिलिटी का भी फ़ायदा मिला।
जियो-बीपी नेटवर्क के लगातार विस्तार के साथ हमारा फ्यूल रिटेलिंग बिज़नेस भी दमदार ग्रोथ दिखा रहा है। वहीं अपस्ट्रीम सेगमेंट पर कम वॉल्यूम और क़ीमतों का असर पड़ा। रिलायंस के मजबूत कैश-फ़लो और बैलेंस शीट को अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसियों से भी पहचान मिली है। विदेशी मुद्रा में जारी किए गए हमारे डेट को S&P ग्लोबल रेटिंग्स से ‘A-’ की रेटिंग मिली है।

रिलायंस अब AI और न्यू एनर्जी के क्षेत्र में नई वैल्यू क्रिएशन के दौर में प्रवेश कर रहा है। मुझे पूरा भरोसा है कि ये टेक्नोलॉजीज़ आने वाले समय की दिशा तय करेंगी और रिलायंस भारत और दुनिया के लिए बड़े पैमाने पर सस्टेनेबल सॉल्यूशंस देने में अग्रणी भूमिका निभाएगा।
अगला लेख
मोदी सरकार ने संविधान, कांग्रेस, विपक्ष और मेरा अपमान किया है : खरगे