सम्बंधित जानकारी
- सोना खरीदने जा रहे हैं तो केंद्र सरकार की सलाह पर जरूर दें ध्यान
- दिवाली से पहले धनतेरस पर रही सोने में 53 रुपए की तेजी, चांदी में भी आया 45 रुपए का सुधार
- बाजार में रौनक बढ़ी, धनतेरस पर सोने की बिक्री तेज
- धनतेरस पर कहां-कहां करें इनवेस्ट, सोना-चांदी से लेकर क्रिप्टो तक निवेशकों की नजर
- लगातार 7वें दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, दिल्ली में Petrol 110 के पार, जानिए क्या है अन्य शहरों में दाम
छोटी दीपावली पर नहीं बढ़ी पेट्रोल की कीमत, जानिए क्या है 4 महानगरों में दाम...
नई दिल्ली। लगातार 7 दिन से पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी के बाद नवंबर के तीसरे दिन, बुधवार को देश में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर है। इसे तेल कंपनियों की ओर से छोटी दीपावली का तोहफा माना जा सकता है।
राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 110.04 रुपए प्रति लीटर और डीजल 98.42 रुपए प्रति लीटर के सर्वकालिक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। मुंबई में पेट्रोल 115.85 रुपए और डीजल 106.62 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
कोलकाता में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 110.49 और 101.56 रुपए प्रति लीटर है जबकि चेन्नई में पेट्रोल 106.66 और डीजल 102.59 रुपए प्रति लीटर है।
मध्यप्रदेश और राजस्थान समेत देश के कई शहरों में पेट्रोल 120 रुपए लीटर के पार पहुंच गया। डीजल भी 110 रुपए प्रति लीटर के करीब मिल रहा है। छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में डीजल भी 100 रुपए प्रति लीटर के पार हो गया।
उल्लेखनीय है कि देश में पेट्रोल कंपनियां रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम तय करती हैं। वैट समेत केंद्र और राज्य सरकारों के टैक्स और परिवहन लागत की वजह से हर शहर में इसकी कीमत अलग-अलग होती है।
