सम्बंधित जानकारी
- साउथ एक्टर सूर्या ने अपनी फिल्म की यूनिट को गिफ्ट किए सोने के सिक्के!
- क्यों ब्रिटेन के इतिहास में है टीपू सुल्तान की ‘हार का महत्व’, किस वजह से वहां की सरकार अपने पास रखना चाहती है ये चीजें
- बोनी कपूर को जन्मदिन पर दुबई सरकार ने दिया खास गिफ्ट, चारों बच्चों और प्रोड्यूसर को मिला गोल्डन वीजा
- सोने-चांदी की कीमतों में आई मामूली गिरावट, सोना 49,075 रुपए प्रति 10 ग्राम
- महंगा हुआ सोना, चांदी में 1890 रुपए का उछाल
सोने की कीमत बढ़ी, चांदी के भाव में गिरावट, जानिए क्या रहे दाम
नई दिल्ली। विदेशी बाजारों से तेजी के संकेतों के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 94 रुपये की बढ़त के साथ 48,388 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,294 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
हालांकि चांदी की कीमत भी 88 रुपए टूटकर 65,489 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 65,577 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,866 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 25.09 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि मंगलवार को कॉमेक्स (न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज) में सोने की हाजिर कीमत 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,866 डॉलर प्रति औंस हो गयी जिससे यहां सोने की कीमतों में मजबूती रही।
