बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक बोनी कपूर इन दिनों अपने परिवार के संग दुबई में वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। बोनी कपूर की दोनों बेटियां जाह्नवी और खुशी कपूर वेकेशन के दौरान अपनी ग्लैमरस तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर रही हैं।
वहीं बोनी ने अपना बर्थडे भी दुबई में ही सेलिब्रेट किया। अब दुबई सरकार ने बोनी कपूर को खास बर्थडे गिफ्ट दिया है। दरअसल, बोनी कपूर और उनके चारों बच्चों को को गोल्डन वीजा दिया गया है।
Thank you to Dubai Government for granting me and my 4 children Golden Visa on my Birthday @DXBMediaOffice pic.twitter.com/vlVn5x6Bm1
— Boney Kapoor (@BoneyKapoor) November 11, 2021
बोनी कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दुबई सरकार का शुक्रिया अदा किया है। बोनी ने जाह्नवी और खुशी कपूर के साथ वीजा लेते हुए तस्वीरें भी शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'मुझे और मेरे 4 बच्चों को मेरे जन्मदिन पर गोल्डन वीजा देने के लिए दुबई सरकार को मैं धन्यवाद करता हूं।
बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर और बेटा अर्जुन कपूर इस दौरान वहां मौजूद दिखाई नहीं दिए। दरअसल, अंशुला पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही है। उन्हें फूड पॉइजनिंग हुआ है वहीं उनके भाई अर्जुन अपने काम में व्यस्त है।