1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Delhi Sarafa Bazar

वैश्विक स्तर पर सोना चढ़ा, चांदी में हुआ सुधार, जानिए क्‍या रहे भाव

Delhi Sarafa Bazar
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं पर बने दबाव के बीच गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 180 रुपए चढ़कर 34,350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा और चांदी 50 रुपए सुधरकर 38,750 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 0.42 प्रतिशत गिरकर 1,402.43 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इसी तरह से  अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 0.68 प्रतिशत उतरकर 1,401.90 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया।

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव में कुछ नरमी आने तथा डॉलर में सुधार के कारण कीमती धातुओं पर दबाव बना है। इस दौरान चांदी 0.13 डॉलर उतरकर 15.22 डॉलर प्रति औंस बोला गया।