Sun, 19 Jul 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. कविता
  4. Pancha Mahabhutas

हाइकू रचना : पञ्च महाभूत

Pancha Mahabhutas
पञ्च कारक
सृष्टि की संरचना
गूढ़ रचना।


 
पञ्च घटक
महाभूतों ने गढ़ी
जैविक सत्ता।
 
क्षिति से अग्नि
गगन से समीर
जल उभय।
 
आकाश तत्व
शब्द गुण आश्रय
अनादि सत्व।
 
जीवन ओज
जल है अभिव्यक्त
सर्वत्र व्याप्त।
 
जीवों का प्राण
ब्रह्मांड का चेतन
वायु वितान।
 
अग्नि प्रधान
सूर्य की समीकृत
ऊर्जा का स्तोत्र।
 
धरा उर्वरा
जीवन की पोषक
जग धारणी।
 
सृष्टि कारक
ये पंच महाभूत
ईश्वर मूर्त।